‘​​​​​’मेरी छोटी बहन झूठ बोल रही है…’ जब जीजा पर साली ने लगाए गंदे आरोप तो बचाव में आई पत्नी, आखिर ये वीडियो किसके?​​​..

Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक नाबालिग साली ने अपने ही जीजा पर रेप और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने ट्यूशन पढ़ाने के बहाने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और अब ₹15 लाख की मांग कर रहा है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। हालांकि, इस मामले में पारिवारिक रंजिश का एक बड़ा मोड़ सामने आया है, जहां आरोपी की पत्नी अपनी ही छोटी बहन के आरोपों को झूठा बता रही है.

क्या है पूरा विवाद?

घटना की शुरुआत करीब तीन साल पहले हुई थी. पीड़िता की मां के अनुसार, जब उनकी बेटी 9वीं कक्षा में थी तब वह स्थानीय शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी. आरोप है कि 10वीं कक्षा के दौरान शिक्षक ने उसे जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर उसके साथ गलत काम किया. आरोपी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार पैसे वसूलने लगा. डरी हुई नाबालिग ने घर के गहने तक उसे सौंप दिए.

लव मैरिज बना विवाद की जड़?

इस मामले में सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि आरोपी शिक्षक ने इसी साल फरवरी में पीड़िता की बड़ी बहन के साथ प्रेम विवाह किया था. दोनों ने कोर्ट से सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी. अब आरोपी की पत्नी यानी बड़ी बहन का दावा है कि उसके परिवार वाले इस शादी के सख्त खिलाफ थे. उसका कहना है कि पति को जेल भेजने और उन्हें अलग करने के लिए ही परिवार ने छोटी बहन का सहारा लेकर यह झूठा ‘पॉक्सो’ (POCSO) केस दर्ज कराया है.

पुलिस की जांच में क्या निकला?

महिला थाना पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी और बड़ी बहन के बीच प्रेम प्रसंग उसी स्कूल से शुरू हुआ था जहां वाे शिक्षक था. पुलिस अब उन ‘अश्लील वीडियो’ और मोबाइल चैट्स की तलाश कर रही है जिनका दावा पीड़िता ने किया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच और कॉल डिटेल्स खंगालने के बाद ही साफ होगा कि यह वास्तव में एक जघन्य अपराध है या फिर प्रेम विवाह से नाराज परिवार का प्रतिशोध.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *