‘​​​​​जिसके पेट में पल रहा था बच्चा, उसी पर जेठ की बिगड़ी नियत. पढ़िए ये रूह कंपा देने वाली खबर​​​..

Rajasthan news: राजस्थान के अलवर जिले के ग्रामीण इलाके से मानवता और पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर देने वाली खौफनाक घटना सामने आई है. यहां एक आठ महीने की गर्भवती महिला के साथ उसके सगे जीजा (जो रिश्ते में जेठ भी लगता है) ने जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इस घिनौने अपराध के बाद जब पीड़िता ने न्याय की उम्मीद में अपने पति और ससुराल वालों को सच बताया तो उन्होंने पीड़िता का साथ देने के बजाय उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया.

एक ही घर में ब्याही थीं दो बहनें

जानकारी के अनुसार, साल 2018 में एक परिवार ने अपनी दो बेटियों की शादी एक ही घर में दो भाइयों के साथ की थी. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पीड़िता की बड़ी बहन का पति (यानी पीड़िता का जीजा/जेठ) शुरुआत से ही उस पर गंदी नजर रखता था. एक रात जब पीड़िता का पति किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था, तब मौका पाकर जीजा पीड़िता के कमरे में घुस आया और उसके गर्भवती होने के बावजूद उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया.

पति भी हुआ भाई के साथ, पूरे परिवार ने मिलकर पीटा

अगले दिन जब पीड़िता ने रोते हुए अपने पति को आपबीती सुनाई तो पति ने पत्नी को संभालने के बजाय अपने बड़े भाई का पक्ष लिया. इसके बाद ससुराल के अन्य लोगों ने मिलकर पीड़िता पर दबाव बनाया कि वह अपना मुंह बंद रखे. जब उसने चुप रहने से मना किया तो ससुराल वालों ने गर्भवती महिला को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह बेहोश हो गई. जब पीड़िता का भाई और पिता उससे मिलने ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें पीटकर भगा दिया गया.

अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

लगातार प्रताड़ना झेलने के बाद किसी तरह पीड़िता अपने पीहर (मायके) पहुंची, जहां उसकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई. पेट दर्द, उल्टियां और सीने में तकलीफ के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मायके वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने इस गंभीर मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के बयानों और आरोपों के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *