News Just Abhi IPL 2026 Qualifier 2 Toss Controversy: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रही है। मैच शुरू होने से पहले टॉस के समय ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। टॉस के दौरान कुछ सेकेंड के लिए मैदान पर भ्रम की स्थिति बन गई और बाद में दोबारा सिक्का उछालना पड़ा।

रियान पराग की कॉल नहीं सुन पाए मैच रेफरी
टॉस के लिए गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग मैदान पर पहुंचे। शुभमन गिल ने सिक्का उछाला, जबकि कॉल करने की जिम्मेदारी रियान पराग की थी। पराग ने ‘हेड’ कहा, लेकिन मैच रेफरी प्रकाश भट्ट उनकी आवाज साफ तौर पर नहीं सुन पाए। सिक्का जमीन पर गिरने के बाद कुछ पल के लिए असमंजस की स्थिति बन गई।
मौके पर मौजूद रवि शास्त्री ने भी साफ किया कि कॉल स्पष्ट नहीं सुनाई दी, इसलिए दोबारा टॉस कराया जाएगा। इसके बाद फिर से सिक्का उछाला गया। दूसरी बार रियान पराग ने जोर से ‘हेड’ कहा और इस बार सिक्का भी हेड्स की तरफ ही गिरा।
Something really shocking happened at the toss between #GTvRR.
When Gill spun the coin for the first time, it was not clear from both sides. so they spin it again, then #RR won the toss.
Actually #GT won the toss when they spun for the first time.
— Caesar May 29, 2026
राजस्थान ने चुनी पहले बल्लेबाजी
दोबारा टॉस जीतने के बाद के कप्तान रियान पराग ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के बाद उन्होंने कहा कि विकेट शुरुआत में ठीक नजर आ रही है, लेकिन जैसेजैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी हो सकती है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पराग का मानना था कि उनकी टीम के गेंदबाज बाद में इस परिस्थिति का फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुकाबले में वही टीम जीत हासिल करेगी जो पूरे 40 ओवर बेहतर क्रिकेट खेलेगी। राजस्थान की कोशिश फाइनल में जगह बनाने की है और टीम इस अहम मुकाबले में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती।
शुभमन गिल दिखे निराश
दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस के कप्तान टॉस के नतीजे से पूरी तरह खुश नजर नहीं आए। गिल भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। टॉस खत्म होने के बाद वह तुरंत टीम के हेड कोच आशीष नेहरा के पास गए और पूरी स्थिति पर बातचीत करते दिखाई दिए।
गिल ने कहा कि उनकी टीम भी पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती। उनके मुताबिक पिच पर पहले से काफी क्रिकेट हो चुकी है और अब इसमें ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। उन्होंने इस मुकाबले को ‘करो या मरो’ जैसा बताते हुए कहा कि टीम अपना पूरा दम लगाने वाली है।