IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक​

News Just Abhi Gujarat Titans in the final of IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर2 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब 31 मई को गुजरात टाइटंस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ इस सीजन का खिताबी मुकाबला खेलेगी। इससे पहले आरआर ने गुजरात के सामने 215 रन का टारगेट खड़ा किया था। शुभमन गिल की अगुवाई में जीटी ने इस टारगेट को चेज कर इतिहास रच दिया। ये गुजरात टाइंटस के लिए आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल चेज रहा।

IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक​
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक​

गुजरात के लिए इस इस जीत में साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने अहम भूमिका निभाई। पहले विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबजों के बीच 12.5 ओवर में 167 रन की मैच जीताऊ साझेदारी रही। इस स्कोर पर साई सुदर्शन 58 के स्कोर पर हिट विकेट आउट हुए। उन्होंने ये 58 रन 8 चौको व 1 छक्के की मदद से 32 गेंद में पूरे किए।

A 𝙩𝙞𝙩𝙖𝙣𝙞𝙘 𝙧𝙪𝙣 to the #Final 💙@gujarat_titans make their way into the #TATAIPL 2026 finale 👏

Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/EeKpvawv9O

— IndianPremierLeague May 29, 2026

कप्तान शुभमन गिल की ऐतिहासिक पारी

गुजरात की इस खास जीत में कप्तान शुभमन गिल ने रिकॉर्डतोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। उन्होंने आरआर के खिलाफ रनों का पीछा करते हुए शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ साझेदारी करने के बाद खुद का शतक पूरा किया। गिल ने मुल्लांपुर में 53 गेंदों का सामना करते हुए 196 के स्ट्राइक रेट के साथ 104 रन बनाए। उनकी इस खास पारी में 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

कप्तान शतक पूरा करने के बाद जोफ्रा आर्चर की गेंद पर LBW आउट हुए। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर 9 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, जोस बटलर 9 तो राहुल तेवतिया 17 रन बनाकर नाबाद रहे। आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा ने 11 विकेट अपने नाम किया।

A knock to salute 🫡
A trademark celebration to frame 🖼️

Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | @gujarat_titans pic.twitter.com/noseNMmrib

— IndianPremierLeague May 29, 2026

वैभव सूर्यवंशी की घातक पारी गई बेकार

इस मुकाबले में राजस्थान के लिए सबसे बड़ी पारी 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज ने खेली। उन्होंने 47 गेंदों पर 8 चौको व 7 छक्कों की मदद से 96 रन बनाए। इस स्कोर पर सूर्यवंशी कगिसो रबाडा की गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा को अपना कैच थमा बैठे।

वैभव के अलावा रवींद्र जडेजा ने आरआर के लिए दूसरी बड़ी पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल के बाद टीम की पारी को संभाला। जडेजा ने 35 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। इसके अलावा अंत में डोनोवन फरेरा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 11 गेंद में 345 के स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 38 रन बनाए।

क्वालीफायर2 में गुजरात के गेंदबाजों ने शुरुआत में तो अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वो इसे जारी नहीं रख सके। टीम के लिए सबसे ज्यादा 22 विकेट कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने लिए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज को शुरुआत को 1 विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *