एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट​

News Just Abhi GT vs RR Qualifier 2 IPL 2026 1st Inning Highlight: न्यू चंडीगढ के महाराज महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का क्वालीफायर2 मुकाबले खेला जा रहा है। जहां पर आरआर के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने गुजरात टाइटंस के सामने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए।

एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट​
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट​

अब शुभमन गिल एंड कंपनी को इस सीजन फाइनल में पहुंचने के लिए 215 रन बनाने होंगे। बता दें कि ये गुजरात टाइंटस के लिए सबसे बड़ा रन चेज होगा। अगर बात करें वैभव सूर्यवंशी की तो उन्होंने राजस्थान के लिए सबसे बड़ी पारी खेली, लेकिन वो इस मुकाबले में शतक बनाने से चूक गए।

Innings Break!

Another #RR charge, led by Vaibhav Sooryavanshi 💪

Will #GT chase down the 🎯 to enter the Final? ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। 🤔

Scorecard ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/3ieBSBINoP

— IndianPremierLeague May 29, 2026

लगातार दो मुकाबले में शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी

एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रन की पारी खेलकर आउट हुए थे। इसके बाद क्वालीफायर2 में जिस तरह से वो बल्लेबाजी कर रहे थे, उसे देखकर सबको लग रहा था कि आराम से वो अपना शतक पूरा कर लेंगे। लेकिन इस मुकाबले में भी सूर्यवंशी 4 रन से अपना शतक चूक गए। उन्होंने 47 गेंदों पर 8 चौको व 7 छक्कों की मदद से 96 रन बनाए। इस स्कोर पर सूर्यवंशी कगिसो रबाडा की गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा को अपना कैच थमा बैठे।

4⃣8⃣ hours later, New Chandigarh rises again to applaud Vaibhav Sooryavanshi 🩷🫡

Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/nVqjCe0pcx

— IndianPremierLeague May 29, 2026

रवींद्र जडेजा ने दिखाया अनुभव

वैभव के अलावा ने आरआर के लिए दूसरी बड़ी पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल के बाद टीम की पारी को संभाला। जडेजा ने 35 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। इसके अलावा अंत में डोनोवन फरेरा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 11 गेंद में 345 के स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 38 रन बनाए।

क्वालीफायर2 में गुजरात के गेंदबाजों ने शुरुआत में तो अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वो इसे जारी नहीं रख सके। टीम के लिए सबसे ज्यादा 22 विकेट कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने लिए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज को शुरुआत को 1 विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *