फीफा विश्वकप 2026 में इतिहास रचने उतरेंगे मेसी, छठी बार टूर्नामेंट खेलने वाले दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर बनेंगे​

News Just Abhi Fifa World Cup 2026: दुनिया के सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ियों में शुमार लियोनल मेसी आगामी फीफा विश्वकप 2026 में एक नया इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह अपने करियर में छठी बार फीफा विश्व कप के मैदान पर उतरेंगे। अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनल स्कालोनी ने इस मेगा इवेंट के लिए अपनी आधिकारिक 26 सदस्यीय फाइनल टीम का ऐलान कर दिया है।

फीफा विश्वकप 2026 में इतिहास रचने उतरेंगे मेसी, छठी बार टूर्नामेंट खेलने वाले दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर बनेंगे​
फीफा विश्वकप 2026 में इतिहास रचने उतरेंगे मेसी, छठी बार टूर्नामेंट खेलने वाले दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर बनेंगे​

इस बार टीम की कमान 39 वर्षीय अनुभवी कप्तान लियोनल मेसी के हाथों में ही सौंपी गई है। अर्जेंटीना फुटबॉल संघ ने टीम की घोषणा करते हुए पूरा भरोसा जताया है कि टीम इस बार भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार विश्वविजेता का खिताब अपने नाम करेगी।

कतर विश्वकप के 17 चैंपियनों पर फिर जताया भरोसा

अर्जेटीना की इस 26 सदस्यीय टीम की सबसे खास बात यह है कि कोच स्कालोनी ने कोर टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। टीम में उन 17 खिलाड़ियों को दोबारा जगह दी गई है, जिन्होंने 4 साल पहले कतर में आयोजित विश्वकप के रोमांचक फाइनल में फ्रांस को हराकर देश को विश्वविजेता बनाया था।

अनुभवी खिलाड़ियों का यह तालमेल टीम को खिताब बचाने के सफर में मानसिक रूप से मजबूत बनाएगा। लियोनल मेसी के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर पर नजर डालें तो वह इससे पहले साल 2006 में जर्मनी, 2010 में दक्षिण अफ्रीका, 2015 में ब्राजील, 2018 में रूस और 2022 में कतर विश्वकप में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

चोट के शिकार खिलाड़ियों को भी मिली टीम में जगह

टीम की चयन प्रक्रिया में इस बार खिलाड़ियों की फिटनेस एक बड़ी चिंता का विषय बनी हुई थी। इसके बावजूद मैनेजमेंट ने कई स्टार खिलाड़ियों को गंभीर चोटों से गुजरने के बाद भी टीम की मुख्य ताकत मानते हुए फाइनल स्क्वाड में शामिल किया है।

खुद कप्तान इस समय इंटर मियामी के लिए खेलते हुए लेफ्ट हैमस्ट्रिंग में लगी चोट के कारण रिकवरी की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। उनके अलावा गोलकीपर मार्टिनेज पिछले सप्ताह दाएं हाथ की रिंग फिंगर में हुए फ्रैक्चर से उबर रहे हैं। डिफेंडर क्रिस्टियन रोमेरो अप्रैल महीने में दाएं घुटने में लगी चोट से ठीक हो रहे हैं, जबकि फुलबैक खिलाड़ी नाहुल मोलिना और मॉन्टियल भी अपनी मांसपेशियों की चोट से जूझने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।

फीफा विश्वकप 2026 के लिए अर्जेंटीना की पूरी टीम

गोलकीपर: एमिलियानो मार्टिनेज, जेरोनिमो रूली और जुआन मूसो।
डिफेंडर: गोंजालो मॉन्टियल, नाहुल मोलिना, लिसांद्रो मार्टिनेज, निकोलस ओटामेंडी, लियांड्रो बालेर्दी, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस टैगलियाफिको और फाकुंडो मेडिना।
मिडफील्डर: जिवोनी लो सेल्सो, लियांड्रो परेडेस, रोड्रिगो डि पॉल, एक्सक्विवल पालसियोस, एंजो फर्नांडीज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर और वैलेंटिन बारको।
फॉरवर्ड: लियोनल मेसी, निकोलस गोंजालेज, ज्यूलियानो सिमोन, लाउतारो मार्टिनेज, जोस मैनुअल लोपेज, जूलियन अल्वारेज, थियागो अलमाडा और निको पाज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *