IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!​

News Just Abhi IPL Rajasthan Royals Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। वैभव सूर्यवंशी इतनी कम उम्र में अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कराते जा रहे है। उन्होंने अब पावर प्ले में भी रिकॉर्ड स्थापित कर सभी के होश उड़ा दिए है।

IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!​
IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!​

15 वर्षीय सूर्यवंशी एक सीजन में पावरप्ले के बीच में 500 का आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के वो सलामी बल्लेबाज है, जिसे आउट करना सभी टीमों के लिए बड़ा चैलेंज होता है। आईपीएल 2026 की 16 पारियों में पावरप्ले के दौरान 233.63 के स्ट्राइक रेट के साथ 521 रन बनाए हैं। ऐसा रिकॉर्ड आज तक क्रिस गेल और विराट कोहली भी नहीं बना पाए है। इस लिस्ट में उन्होंने डेविड वॉर्नर को भी पीछे छोड़ दिया है।

लिस्ट में पीछे रह गए ये बल्लेबाज

इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर दूसरे स्थान पर आ गए हैं, जिन्होंने यह कारनामा साल 2016 में पावरप्ले के दौरान 467 रन जोड़ते हुए किया था। वहीं, ट्रेविस हेड ने साल 2024 में, जबकि साई सुदर्शन ने साल 2025 में 402402 रन पावरप्ले में जुटाए थे। इसके नीचे एडम गिलक्रिस्ट ने आईपीएल 2009 में पावरप्ले के बीच 382 रन अपने नाम किए थे।

बल्लेबाज साल पावरप्ले में जड़े रन
वैभव सूर्यवंशी 2026 521
डेविड वॉर्नर 2016 467
ट्रेविस हेड 2024 402
साई सुदर्शन 2025 402
एडम गिलक्रिस्ट 2009 382

शुक्रवार को के खिलाफ महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 92 रन जोड़े। अपनी पारी में उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके जड़े। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। हालांकि, इस बार फिर वे शतक पूरा करने से चूक गए और 96 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए।

वैभव सूर्यवंशी ने बनाए रिकॉर्ड

आपको बता दें, कि अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर चुके है। वैभव सूर्यवंशी सबसे कम पारियों में आईपीएल करियर के 1,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। सूर्यवंशी के अलावा, लेंडल सिमंस ने भी 23 पारियों में इस आंकड़े को छुआ है। इस लिस्ट में शॉन मार्श शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 21 पारियों में 1,000 रन पूरे किए थे।

–

आपको बताते चलें, कि वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन कुल 776 रन बनाए हैं। इसी के साथ वैभव एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए 973 रन बनाए थे। इस लिस्ट में शुभमन गिल दूसरे, जोस बटलर तीसरे और डेविड वॉर्नर चौथे पायदान पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *