ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात अगर दिख जाएं ये चीजें, समझ लें आपके घर आने वाली हैं मां लक्ष्मी​

News Just Abhi Jyeshtha Purnima 2026: 31 मई को ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा का विधान है। लक्ष्मीनारायण की उपासना करने से जीवन के सभी आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी स्वयं पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। माना जाता है कि जब मां लक्ष्मी किसी के घर में आगमन करने वाली होती हैं तो व्यक्ति को कुछ खास संकेत मिलते हैं। अगर इस बार ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात या उसके अगले दिन सुबह आपको भी अपने आसपास ये खास चीजें दिखाई दे जाएं तो समझ लीजिए कि आपका भाग्य खुलने वाला है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात अगर दिख जाएं ये चीजें, समझ लें आपके घर आने वाली हैं मां लक्ष्मी​
ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात अगर दिख जाएं ये चीजें, समझ लें आपके घर आने वाली हैं मां लक्ष्मी​

काली चींटियों का झुंड 

अगर पूर्णिमा की रात या सुबह आपके घर के मुख्य द्वार, पूजा घर या तिजोरी के आसपास अचानक काली चींटियों का झुंड दिख जाएं तो समझिए आपके दिन बदलने वाले हैं। काली चींटियों के झुंड के दिखने का मतलब होता है कि आपके ऐश्वर्य और सुखसमृद्धि में भारी बढ़ोतरी होने वाली है।

उल्लू का दिखना

मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू माना जाता है। अगर ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात आपको अपने घर की छत पर या मुख्य द्वार के पास अचानक उल्लू दिखाई दे जाए या उसकी आवाज सुनाई दे तो यह बेहद शुभ संकेत होता है। उल्लू का नजर आने का अर्थ है कि आपके घर में मां लक्ष्मी प्रवेश कर चुकी हैं और आपके धनदौलत में बरकत होने वाली है।

छिपकली का दिखना 

पूर्णिमा की रात अगर आपको घर में कहीं छिपकली दिखाई दे तो यह बेहद शुभ संकेत माना जाता है। छिपकली का नजर आने का मतलब होता है कि आपके तरक्की के नए रास्ते खुलने वाले हैं। आपकी रुकी हुई धन दौलत आपको वापस मिल सकती है।

सपने में सिक्का या नोट का नजर आना 

स्वप्न शास्त्र  के अनुसार, सोते हुए सपने में नजर आने वाली चीजें भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देती है। अगर आप पूर्णिमा की रात खुद को पैसे बटोरते हुए देखते हैं तो समझिए आपके अच्छे दिन आने वाले हैं। यह सपना किसी बड़े धन लाभ की ओर इशारा करती है।

 

ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *