छत पर रखी प्लास्टिक टंकी में पानी उबलने लगता है? आजमाकर देखें ये आसान ट्रिक, हमेशा रहेगा ठंडा-ठंडा!

गर्मी से सभी का हाल बेहाल है. जरा सी देर बाहर निकलने पर पूरा शरीर गर्म हो जाता है, सिर्फ इतना ही नहीं घर की छत पर रखी टंकी का हाल भी बुरा हो जाता है, कड़क धूप में इसका पानी भी उबलने लगता है. ऐसे में घर के कोई भी काम नहीं हो पाते हैं, हाथ जो जलने लगते हैं

गर्म रहता है पानी-

प्लास्टिक की टंकी में रखा पानी इतना गर्म हो जाता है कि नहाने या हाथ धोना भी मुश्किल हो जाता है. दोपहर में तो लगता है जैसे गुनगुना या गरम पानी आ रहा हो, ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे देसी नुस्खा बताएंगे जो आपके पानी को किसी भी टेंपरेचर

टैंक को सफेद रंग से पेंट करें-

दरअसल में प्लास्टिक की टंकी छत पर रखी होती हैं, जिसके चलते इनपर सीधे सूरज की तेज़ धूप पड़ती है, काले या गहरे रंग की टंकियां गर्मी ज्यादा सोखती हैं, प्लास्टिक खुद गर्म होकर पानी को और गर्म कर देता है. ऐसे में पानी को ठंडा रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि टैंक को सफेद रंग से पेंट कर दें. इससे टंकी कम गर्म होगी

थर्माकोल या जूट की बोरी का करें इस्तेमाल-

दूसरा नुस्खा भी बेहद कारगर है, इसके लिए टंकी के चारों तरफ थर्माकोल की पतली शीट को लपेट दें और टेप या तार से बांध दें. ऊपर से पुरानी जूट की बोरी को लगा दें. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। रोज सुबह-शाम बोरी को हल्का गीला करें, इससे टंकी का पानी ठंडा रहेगा

टैंक को ढकें या छाया में रखें-

पानी को ठंडा रखने का एक और तरीका ये है कि सफेद कपड़ा लें और टारपोलिन, थर्मल शीट या सिल्वर रिफ्लेक्टिव शीट से पूरी टैंक से ढक दें, अगर संभव हो तो टैंक के ऊपर शेड, ग्रीन नेट या टिन शीट लगवा दें, इससे सीधी धूप ही नहीं पड़ेगी. दिन में 1-2 बार टैंक पर पानी डाल दें. बाहरी सतह ठंडी रहेगी तो अंदर का पानी भी कम गर्म होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *