मैंगो फेस्टिवल की बात ही अलग होती है क्योंकि यहां हर साल नए तरह की किस्म का स्वाद चखने को मिलता है. दिल्ली का मैंगो फेस्टिवल आने वाली 3 जुलाई से शुरू हो रहा है और ये 5 जुलाई तक चलेगा. क्या आप भी इसका हिस्सा बनना चाहते हैं. चलिए आपको बताते हैं हर डिटेल…

कहां लग रहा है मैंगो फेस्टिवल दिल्ली के जनकपुरी में स्थित दिल्ली हाट में 35वें मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां आने वाले लोग करीब 400 तरह के आमों का स्वाद चख पाएंगे.
क्या है टाइमिंग जनकपुरी के दिल्ली हाट में आयोजित होने वाले इस मैंगो फेस्टिवल की टाइमिंग दोपहर 12 बजे से रात के 9 बजे तक रखी गई है. भारत में अधिकतर लोग लंगड़ा, चौसा, दशहरी जैसे आमों के बारे में ज्यादा जानते हैं. लेकिन यहां अलगअलग किस्म के आमों की जानकारी और स्वाद को चखने का मौका मिलता है.
100 रुपये में कई आमों का स्वाद खास बात है कि यहां 100 रुपये में अनलिमिटेड मैंगो टेस्टिंग एक्टिविटी भी रखी गई है. अनलिमिटेड मैंगो टेस्टिंग यहां का सबसे बड़ा अट्रैक्शन रहने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चैलेंज लेने वाला इंसान 100 रुपये देकर एक साथ कई तरह के आमों की किस्मों का स्वाद चख पाएगा.
आम से बने प्रोडक्ट्स फेस्टिवल में आम की किस्में ही नहीं इससे बनने वाले दूसरे प्रोडक्ट्स के स्टॉल्स भी मौजूद रहेंगे. इसमें आम का अचार, चटनी, मैंगो स्क्वैश, कैंडी और पापड़ जैसी चीजें खाने और खरीदने को मिलेंगी. इसके अलावा ईटिंग कंप्टीशन, क्विज और कई दूसरी प्रतियोगिताएं भी ऑर्गेनाइज की जाएंगी. खास बात है कि इनमें हिस्सा लेकर प्राइज भी जीता जा सकता है.
बच्चों के लिए किड्स जोन मैंगो लवर्स के अलावा यहां बच्चों की एंजॉयमेंट के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं. बच्चों के लिए खास किड्स जोन बनेगा जिसमें कई तरह के गेम्स भी खिलाए जाएंगे. बच्चे भी अलगअलग एक्टिविटीज में हिस्सा ले सकेंगे. वैसे यहां सेल्फी प्वाइंट भी क्रिएट किए जाएंगे जहां लोगो तस्वीरें ले सकते हैं और रील्स भी बना सकते हैं.



