News Just Abhi Rahul Dravid Son cricket Debut: भारतीय क्रिकेट में एक और क्रिकेटर के बेटे की एंट्री हो गई। दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ का सेलेक्शन टीम इंडिया की अंडर19 वनडे टीम में हुआ है। यह टीम जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाएगी। अन्वय 17 वर्षीय विकेटकीपरबल्लेबाज हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। यह उसी का इनाम है।

बोर्ड ने किया ऐलान
शरत श्रीधरन की अगुवाई में बीसीसीआई की जूनियर सेलेक्शन कमेटी ने गुरुवार को श्रीलंका दौरे के लिए वनडे और मल्टीडे टीमों का ऐलान किया। बोर्ड ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी। पोस्ट के अनुसार, जूनियर क्रिकेट कमेटी ने श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारत की पुरुष अंडर19 टीम चुनी है।
तीन वनडे और दो मल्टीडे मैच
इस दौरे में तीन मैच खेले जाएंगे। दौरे का पहला मुकाबला 4 जुलाई, 2026 को श्रीलंका के हंबनटोटा में होगा। दौरे में तीन वनडे मैच और दो मल्टीडे मुकाबले खेले जाएंगे। मुकाबले के लिए यशवर्धन सिंह चौहान को कप्तान बनाया गया है। लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।
🚨 News 🚨
India Men’s U19 squads for Sri Lanka series announced.
More Details 🔽https://t.co/tGJ7FRywxK
— BCCI June 11, 2026
भारतीय अंडर19 टीम
टीम इंडिया की अंडर19 वनडे टीम यशबर्धन सिंह चौहान , लक्ष्य रायचंदानी , विनीत वीके, सागर विर्क, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल , अन्वय द्रविड़ , रोहित अनिल यादव, शविन वी, अनमोलजीत सिंह, वुतकुरी यशवीर गौड़, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद।
टीम इंडिया की अंडर19 मल्टीडे टीम यशवर्धन सिंह चौहान , लक्ष्य रायचंदानी , पटेल कुश, मनाल चौहान, कुशाग्र ओझा, सागर विर्क, मानव कृष्णा , आर्यन संदेश सकपाल , काव्या परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, चिगुरुपति वेंकट।
4 जुलाई से होगा मुकाबला
का पहला वनडे मैच 4 जुलाई को हम्बनटोटा में सुबह 10 से बजे खेला जाएगा। दूसरा वनडे 6 जुलाई को सुबह 10 बजे हम्बनटोटा और तीसरा वनडे 9 जुलाई सुबह 10 बजे हम्बनटोटा में खेला जाएगा। इसी प्रकार पहला मल्टीडे मैच 1316 जुलाई को सुबह 10 बजे गाले में और दूसरा मल्टीडे मुकाबला 2023 जुलाई को सुबह 10 बजे कोलंबो मे खेला जाएगा।