​​​​टोल पर कब रूकेगी गुंडागर्दी? बुलंदशहर जेल से छूटने के बाद Luharli Toll Plaza पर ऐसे मचाया तांडव, मारपीट तक की, Video​​​​​

Featured Image

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जेल से रिहा होने के बाद कुछ दबंगों द्वारा टोल प्लाजा पर हंगामा करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि काफिले में शामिल कई वाहनों ने बिना टोल दिए तेज आवाज में हूटर बजाते हुए लुहारली टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ दिया और आगे बढ़ गए.

इस दौरान जब टोल कर्मचारियों ने उन्हें रोकने और टोल शुल्क वसूलने की कोशिश की, तो कथित रूप से दबंगों ने उनके साथ मारपीट की. पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

किस टोल प्लाजा पर हुई घटना?

घटना दादरी थाना क्षेत्र स्थित लुहारली टोल प्लाजा की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, जेल से रिहा होने के बाद कुछ लोगों का काफिला टोल से गुजर रहा था. इसी दौरान उन्होंने हूटर बजाते हुए बिना टोल भुगतान किए जबरन रास्ता पार किया. कई गाड़ियों ने टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ते हुए नियमों की अनदेखी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

टोल कर्मचारियों ने जब इस हरकत का विरोध किया तो स्थिति और बिगड़ गई. आरोप है कि काफिले में शामिल लोगों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, जिससे कुछ लोग घायल भी हुए. घटना के बाद टोल प्लाजा पर तनाव का माहौल बन गया और अन्य वाहन चालकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा.

पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद

लुहारली टोल प्लाजा पर हुई यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। फुटेज में कथित रूप से काफिले को तेज गति से बैरियर तोड़ते हुए और हूटर बजाते हुए गुजरते देखा जा सकता है. पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और आगे की कार्रवाई कर रही है.

पुलिस की कार्रवाई क्या?

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा रही है और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *