बिजली कटने पर अंधेरे का फायदा उठाकर आसिफ ने 2 सगी बहनों संग की घिनौनी हरकत… आरोपी का पुलिस ने कर दिया एनकाउंटर फिर ये हुआ​​

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में दो सगी बहनों के साथ सुनसान रास्ते पर सरेराह घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले 27 साल के आरोपी मोहम्मद आसिफ को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर एनकाउंटर में घायल कर कर दिया है. 9 जून की रात को हुई इस वारदात के बाद इलाके में आक्रोश था और महिला सुरक्षा पर सवाल उठ रहे थे. लेकिन 10 जून की देर रात कोतवाली नगर थाना पुलिस और स्वात टीम ने अमहट हवाई पट्टी इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को करारा सबक सिखाया. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे लंगड़ाते हुए अस्पताल पहुंचाया गया.

दो सगी बहनों से की थी दरिंदगी

यह वारदात सुल्तानपुर के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अमहट हवाई पट्टी इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, 9 जून की रात को दो सगी बहनें घर का कुछ जरूरी सामान लेने के लिए बाजार निकली थीं. जब वे सामान लेकर वापस अपने घर लौट रही थीं तभी अचानक एक सुनसान इलाके में बिजली कट गई और चारों तरफ अंधेरा छा गया. इसी सूनेपन का फायदा उठाकर शास्त्री नगर के रहने वाले मोहम्मद आसिफ ने दोनों बहनों को रोक लिया और उनके साथ जबरन छेड़खानी व घिनौनी हरकत की. पीड़ित बहनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी.

वारदात को अंजाम देकर बेखौफ घूम रहे मोहम्मद आसिफ को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी. 10 जून की देर रात पुलिस को अमहट हवाई पट्टी के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दिखाई दिया. जब पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पर ही सीधे फायरिंग झोंक दी.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अपनी रक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में पुलिस की तरफ से गोलियां चलीं जिसमें से एक गोली सीधे मोहम्मद आसिफ के दाहिने पैर में जा धंसी. गोली लगते ही आरोपी लहूलुहान होकर बाइक समेत जमीन पर गिर पड़ा जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया.

चोरी की बाइक और अवैध हथियार बरामद

एनकाउंटर के बाद जब पुलिस ने घायल आरोपी मोहम्मद आसिफ की तलाशी ली तो उसके पास से अपराध जगत का भारी सामान बरामद हुआ. पुलिस को उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल से बरामद हुआ.पुलिस ने घायल आसिफ को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *