News Just Abhi Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. लाश कई दिन पुरानी बताई जा रहा है और अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है. लोगों ने महिला की लाश मिलने की सूचना पुलिस को दी थी. मौके पर पहुंटी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है.

यमुनानगर जोन के कौंधियारा थाना क्षेत्र में रीवाप्रयागराज हाईवे के किनारे एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया. सड़वा गांव के ग्रामीणों ने सड़क किनारे लाश पड़े होने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में ले लिया.
जांच में जुटी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए. प्राथमिक जांच में महिला की लाश चार से पांच दिन पुरानी बताई जा रही है. लाश की स्थिति को देखते हुए अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के जिलों और थानों से गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है.
शव को कब्जे लिया
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है. मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसकी वास्तविक वजह क्या है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाइवे किनारे एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसकी बाद मौके पर पहुंचकर टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं इस मामले में जांच की जा रही है. हालांकि मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है.