Neeraj Chopra Injury Update: कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह पक्की नहीं, खेलने के लिए पार करना होगा यह बड़ा रोड़ा​

News Just Abhi Neeraj Chopra Injury News Update: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए 32 सदस्यों वाले दल की शुरुआती सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में नीरज चोपड़ा का नाम तो शामिल है, लेकिन टीम में उनकी जगह अभी पक्की नहीं हुई है। नीरज को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हिस्सा लेने के लिए क्वालीफाई करना ही होगा, तभी वे खेल पाएंगे।

Neeraj Chopra Injury Update: कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह पक्की नहीं,  खेलने के लिए पार करना होगा यह बड़ा रोड़ा​

AFI ने साफ किए नियम

फेडरेशन के प्रवक्ता और वर्ल्ड एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष आदिल सुमरिवाला ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि नीरज चोपड़ा को इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए पहले क्वालीफिकेशन मार्क हासिल करना होगा। उन्होंने बताया कि लिस्ट में चुने गए बाकी सभी एथलीट पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं, सिर्फ नीरज ही अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें अभी क्वालीफाई करना बाकी है।

ऐसा है AFI का बयान

नीरज को खेल में हिस्सा लेने के लिए क्वालीफाई करना ही होगा। इसके अलावा, एथलीट सेल्वा ने भी खुद आकर इंटरस्टेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और क्वालीफाई करने की इच्छा जताई है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। चूंकि हमें उनकी मौजूदा स्थिति का पता नहीं है, इसलिए उन्हें भी क्वालीफाइंग मार्क के बहुत करीब पहुंचना होगा।

जानिए कैसी है नीरज चोपड़ा की सेहत

फैंस के मन में बड़ा सवाल है कि चोट के बाद कब वापसी करेंगे? इस पर अपडेट देते हुए सुमरिवाला ने बताया कि नीरज अब पूरी तरह फिट हैं और ट्रेनिंग पर लौट चुके हैं। उम्मीद है कि वे अगले 10 दिनों में किसी प्रतियोगिता में उतरने के लिए तैयार हो जाएंगे। फेडरेशन अभी चोट के बाद मैदान पर उनकी वापसी का इंतजार कर रहा है।

ज्योति याराजी पर भी आया बड़ा अपडेट

नीरज के अलावा देश की स्टार एथलीट की चोट पर भी अच्छी खबर आई है। सुमरिवाला ने बताया कि ज्योति की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है और वे भी अब ट्रेनिंग के लिए फिट हो चुकी हैं। हालांकि, उन्हें भी मैदान पर मुकाबला करने के लिए खुद को पूरी तरह फिट साबित करना होगा। देश को उम्मीद है कि नीरज जल्द ही क्वालीफाई करके भारत के लिए मेडल लाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *