News Just Abhi INDW Vs PAKW: बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच में, स्मृति मंधाना की हाफसेंचुरी और आखिरी ओवरों में ऋचा घोष की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने पहले बैटिंग करते हुए कुल 170 रन बनाए। टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और सिर्फ 18 रन के स्कोर पर ही शेफाली और जेमिमा के विकेट गिर गए। हालांकि, मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 91 रनों की पार्टनरशिप करके टीम की वापसी कराई। आखिरी पलों में, जब ऐसा लग रहा था कि भारत के लिए 150 रनों का आंकड़ा पार करना मुश्किल होगा, तब ऋचा घोष ने जबरदस्त पारी खेली और तस्मिया रुबाब के आखिरी ओवर में 29 रन बनाए।

खबर अपडेट की जा रही है…