News Just Abhi उत्तर प्रदेश के बहराइच से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विधानसभा का चुनावी बिगुल फूंक दिया. उन्होंने मटेरा विधानसभा सीट से AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया. साथ ही उन्होंने रविवार को विधानसभा मटेरा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वहीं, ओवैसी ने साफ कर दिया कि यदि इज्जत और हिस्सेदारी के साथ बात हुई तो मजलिस तैयार है और भाजपा को रोकने के लिए साथ देने के लिए तैयार हैं.

उल्लेखनीय है कि मटेरा विधानसभा सीट से वर्तमान में समाजवादी पार्टी की विधायक मारिया शाह हैं. मटेरा विधासनभा क्षेत्र में यादव, मुस्लिम, दलित और पिछड़े वर्गों के मतदाताओं की बहुत बड़ी संख्या है और चुनाव में इनकी अहम भूमिका रहती है. साल 2012 से लगातार समाजवादी पार्टी इस क्षेत्र में अपनी जीत हासिल करती रही है.
ने कहा कि AIMIM पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी एवं अच्छा प्रदर्शन करेगी. मटेरा विधानसभा, बहराइच में आज हर जुबान पर सिर्फ AIMIM का नाम गूंज रहा है. अवाम ने भारी तादाद में जनसभा में शिरकत कर जिस मोहब्बत, अपनापन और जोश का इज़हार किया, वह वाकई काबिलएतारीफ है.
भाजपा के शासन में मुस्लिमों पर हो रहा जुल्म
ओवैसी ने कहा कि AIMIM लगातार प्रदेश में सक्रिय है. पांच साल पहले भी वे यहां आए थे और सभा को संबोधित किया था और सालार गाजी मसूद की दरगाह पर भी गए थे.
ओवैसी ने कहा कि भाजपा को रोकने की नीयत से हम साथ देने को तैयार है. इज्जत और हिस्सेदारी के साथ बात हुई तो मजलिस तैयार है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज वाले प्रदेशों में मुस्लिमों पर जुल्म हो रहा है. बुलडोजर से मुसलमानों के मकान तोड़े जा रहे हैं. मुस्लिम नौजवानों के इनकाउंटर हो रहे हैं.
यूपी बना भारत का सबसे बड़ा बीफ एक्सपोर्टर
उन्होंने यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा बीफ एक्सपोर्टर बन गया है. 40 से 60 प्रतिशत बीफ एक्सपोर्टर उत्तर प्रदेश से हो रहा है. I Love Mohammad पोस्टर हटाए जाने पर ओवैसी ने कहा कि पोस्टर हटाने से मोहब्बत कम नहीं होगी.