बिहार में शादीशुदा महिला का चल रहा था अफेयर, पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और कराई शादी

नालंदा: बिहार के नालंदा जिले में 36 वर्षीय शादीशुदा महिला का गांव के 24 वर्षीय युवक से चल रहा था अफेयर, पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और कराई शादी
पटना:बिहार में नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के कटवा रसलपुर गांव से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार रात एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. इसके बाद पति ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी. दरअसल, 36 वर्षीय शादीशुदा महिला का गांव के ही 24 वर्षीय युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला काफी समय से जारी था.

बताया जाता है कि गांव के लोगों को भी दोनों के रिश्ते की भनक लग चुकी थी. इसी बीच शुक्रवार की रात दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पति ने देख लिया. इसके बाद गांव में हंगामा मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही खुदागंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके प्रेमी को पूछताछ के लिए थाने ले गई. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। थाने में पुलिस ने महिला के पति और प्रेमी के पिता को भी बुलाया. पूछताछ के दौरान विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई.

बताया जाता है कि अगले दिन शनिवार को महिला के पति ने सहमति जताते हुए एक स्थानीय मंदिर में अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी. शादी के दौरान महिला के तीनों बच्चे भी मौजूद रहे. बच्चों ने मां के साथ जाने से इनकार कर दिया और अपने पिता के साथ रहने की इच्छा जताई. स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाह के बाद महिला अपने तीनों बच्चों को पीछे छोड़कर नए पति के साथ पंजाब के लुधियाना के लिए रवाना हो गई. चूंकि यह अंतर्जातीय विवाह बताया जा रहा है, इसलिए इलाके में इस घटना की चर्चा जोरों पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *