Vaibhav Sooryavanshi: भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई, इस सीरीज के दोनों ही मैचों में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा, पहले मैच में टीम इंडिया को 34 रनों से हार मिली तो वहीं दूसरे टी20 में भारत को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा. हालांकि इस दौरान सबसे विवादित फैसला वैभव सूर्यवंशी को मौका न देना था.

भारतीय टीम के ओपनर दोनों ही मैचों में फ्लॉप रहे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नही मिला. भारत को अब अगली सीरीज इंग्लैंड से खेलनी है, जहां भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है, इस सीरीज से पहले एक बार फिर भारतीय कोच ने साफ कर दिया है कि वैभव सूर्यवंशी को अगले मैच में भी मौका मिलना मुश्किल है.

भारतीय कोच ने बताया क्यों नही मिलेगा Vaibhav Sooryavanshi को मौका

अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने कहा कि संजू सैमसन ने भारत को टी20 विश्व कप 2026 जीताने में अहम भूमिका निभाई है, ऐसे में उन्हें बाहर नही किया जा सकता है, वहीं अभिषेक शर्मा ने हाल ही में 3 टी20 मैचों में से 2 में अर्द्धशतक जड़ा है.

रयान टेन डोशेट ने आयरलैंड से सीरीज हारने के बाद वैभव सूर्यवंशी को लेकर कहा कि

 “वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए बिल्कुल तैयार है, इसमें कोई शक नहीं. यह कहना आसान नहीं है कि आप संजू सैमसन को बाहर कर दें. वह वही खिलाड़ी है जिसने तीन महीने पहले भारत को वर्ल्ड कप जिताने में बड़ा योगदान दिया. उसका आईपीएल भी काफी अच्छा रहा.”

VAIBHAV SOORYAVANSHI HAS TO WAIT. ✋

Ryan Ten Doeschate said, “Vaibhav is absolutely ready to play internationals, but you can’t leave Sanju Samson out. He played a major role for us in World Cup win. We want to give players a long run. Vaibhav has to wait for his opportunity”. pic.twitter.com/apkiD6VkND

— Mufaddal Vohra June 29, 2026

Vaibhav Sooryavanshi को अंतिम 2 मैचों में मिल सकता है डेब्यू का मौका

भारतीय टीम के कोच रयान टेन डोशेट के बयान से साफ है कि वैभव सूर्यवंशी को अभी अपने डेब्यू का इंतजार करना होगा. वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में मौका मिल सकता है. अगर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले 3 मैचों में जीत हासिल कर लेती है, तो वैभव सूर्यवंशी को अंतिम 2 मैचों के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.

वहीं भारतीय सहायक कोच ने ये साफ कर दिया है कि सिर्फ 1 सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद ही खिलाड़ियों को ऐसे बाहर नही किया जा सकता है, उन्होंने कहा कि

“खिलाड़ियों को भरोसा देना और उन्हें सही मैसेज देना हमारे लिए जरूरी है. हम चाहते हैं कि खिलाड़ियों को टीम में लंबी रन मिले. भले ही वैभव कितना भी तैयार हो और हम सब उसे खेलते देखने के लिए कितने भी उत्साहित हों, उसे भी बाकी खिलाड़ियों की तरह प्रोसेस से गुजरना होगा. इंतजार करना होगा, अपना समय आने देना होगा. उसकी काबिलियत या तैयारी पर कोई सवाल नहीं है.”