UP Electricity Bill Cut: उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को जुलाई 2026 से राहत मिलने जा रही है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के आदेश के अनुपालन में ईंधन एवं बिजली खरीद लागत समायोजन की नई दरें जारी कर दी है। इसके तहत जुलाई के महीने में बिजली बिलों में उपभोक्ताओं को 4.43 प्रतिशत की राहत मिलेगी। ये पिछले 15 महीनों में FPPCA के तहत मिलने वाली सबसे बड़ी कटौती मानी जा रही है।

जुलाई के बिल में मिलेगा 4.43 प्रतिशत लाभ
UPPCL की ओर से जारी नई FPPCA दर अप्रैल 2026 की वास्तविक बिजली खरीद लागत के आधार पर तय की गई है। इसके अनुसार जुलाई महीने में प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं को 4.43 प्रतिशत कम बिल का लाभ मिलेगा। जानकारी के अनुसार इस राहत से प्रदेश के उपभोक्ताओं को 358.31 करोड़ रुपये का फायदा होगा। इससे पहले मार्च में 2.42 प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज में कमी की गई थी, लेकिन इस बार उससे भी ज्यादा राहत है।
खबर अपडेट हो रही है…


