रॉयल एनफील्ड ने भारत में क्लासिक 350 गोरखा एडिशन लॉन्च कर दी है. इसकी एक्सशोरूम कीमत ₹2,10,684 रखी गई है. यह बाइक क्लासिक 350 का ही नया मॉडल है, जिसे गोरखा रेजिमेंट की बहादुरी और विरासत को सम्मान देने के लिए तैयार किया गया है. कंपनी ने इस बाइक की बुकिंग पूरे देश में शुरू कर दी है.

क्लासिक गोरखा एडिशन को खास गोरखा ग्रीन कलर में पेश किया गया है. बाइक के डिजाइन में गोरखा रेजिमेंट से जुड़े खास एलिमेंट दिए गए हैं. फ्यूल टैंक और साइड पैनल पर क्रॉस किए हुए ‘खुखरी’ का निशान दिया गया है. हालांकि बाइक का बेसिक डिजाइन क्लासिक 350 जैसा ही है, लेकिन खास कलर और ग्राफिक्स इसे अलग पहचान देते हैं. बाइक में रॉयल एनफील्ड का Jसीरीज इंजन दिया गया है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। साथ ही इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच और USB टाइपC चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है. यानी डिजाइन में खास बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन कुछ उपयोगी फीचर्स इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाते हैं.
इंजन और पावर
क्लासिक गोरखा एडिशन में 349cc का सिंगलसिलेंडर, एयर और ऑयलकूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 6,100 rpm पर 20.2 PS की पावर और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क देता है. इंजन को 5स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. पावरट्रेन में स्टैंडर्ड क्लासिक 350 के मुकाबले कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है. रॉयल एनफील्ड के मुताबिक, बाइक का इंजन कम RPM पर अच्छा टॉर्क देने के लिए ट्यून किया गया है. कंपनी का दावा है कि सामान्य परिस्थितियों में यह करीब 35 से 40 kmpl का माइलेज दे सकती है. बाइक का वजन करीब 195 किलोग्राम है. इसमें ट्विनडाउनट्यूब चेसिस और शहर व हाईवे दोनों तरह की राइडिंग के हिसाब से सस्पेंशन सेटअप दिया गया है. असिस्ट और स्लिपर क्लच से क्लच चलाना आसान होता है और गियर बदलते समय झटके भी कम महसूस होते हैं.
क्लासिक 350 जैसा ही रेट्रो डिजाइन
गोरखा एडिसन में क्लासिक 350 का वही रेट्रो डिजाइन बरकरार रखा गया है. इसमें टियरड्रॉप शेप का मेटल फ्यूल टैंक, घुमावदार बॉडी पैनल और बड़े फेंडर दिए गए हैं. अलगअलग वेरिएंट के हिसाब से सिंगल या स्प्लिट सीट का विकल्प मिलता है. बाइक में पुराने रॉयल एनफील्ड मॉडल से प्रेरित फिन वाले इंजन कवर भी दिए गए हैं. चौड़ा हैंडलबार, बीच में लगे फुटपेग और सीधी राइडिंग पोजिशन रोजाना की राइडिंग को आरामदायक बनाने में मदद करते हैं.



