बॉलीवुड रैपअप: मनोरंजन की दुनिया से आज कई बड़ी और चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां बिजनेसमैन और अभिनेता राज कुंद्रा ने 2021 के एडल्ट कंटेंट केस और आर्थर रोड जेल में गुजारे खौफनाक 63 दिनों पर एक भावुक खुलासा करते हुए बताया कि कैसे तलाक की झूठी अफवाहों के बीच वे आत्महत्या तक का सोचने लगे थे और 17 किलो वजन घटने के बाद शिल्पा शेट्टी के एक फोन कॉल ने उन्हें संभाला। वहीं, बॉलीवुड में देश भक्ति और बयानों का दौर भी जारी है, जहां ईशा कोप्पिकर के ‘अंधभक्त’ वाले वायरल वीडियो का समर्थन करते हुए कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है। दूसरी ओर, धार्मिक फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है; एक तरफ जहां आगामी बहुचर्चित फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के टीज़र में ‘कच्चा बादाम’ फेम अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रूप में देखकर दर्शक भड़क उठे हैं और टीज़र में बड़ी गलतियाँ निकाल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दिवाली पर रिलीज़ होने वाली नितेश तिवारी की ₹4000 करोड़ी ‘रामायण’ को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इन सबके बीच, साउथ के सुपरस्टार जूनियर NTR के घर से एक दुखी करने वाली खबर आई है, जहाँ उन्होंने अपने 4 साल पुराने वफादार बर्नीज़ माउंटेन डॉग ‘बघीरा’ के निधन पर बेहद भावुक तस्वीरें और एक इमोशनल नोट शेयर कर उसे अंतिम विदाई दी है।
 
राज कुंद्रा का खुलासा
अभिनेता राज कुंद्रा ने वर्ष 2021 के चर्चित एडल्ट कंटेंट मामले में हुई
अपनी गिरफ्तारी और आर्थर रोड जेल में बिताए बेहद 
कठिन दिनों को याद करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है
63 दिनों के दौरान उन्होंने किस तरह की मुश्किलों का सामना किया
जेल में हिरासत के दौरान जब उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी
के साथ तलाक की झूठी खबरें सामने आईं, तो वे मानसिक रूप से
इस कदर टूट चुके थे कि उनके मन में आत्महत्या करने तक का विचार आने लगा था
जेल में वे पूरी तरह पानी और केवल पार्लेजी बिस्कुट के सहारे दिन काट रहे थे, 
जिसके चलते उनका वजन लगभग 17 से 18 किलो तक घट गया था
शिल्पा शेट्टी के एक आश्वासन भरे फोन कॉल ने उनका हौसला पूरी तरह बदल दिया
ईशा कोप्पिकर वीडियो
ईशा कोप्पिकर ने खुद को ‘अंधभक्त’ बताते हुए एक वीडियो शेयर किया 
और ईशा कोप्पिकर ने सभी से अपने देश पर ‘गर्व’ करने का आग्रह किया
ईशा कोप्पिकर के इस वीडियो पर अब कंगना रनौत ने भी प्रतिक्रिया दी है
ईशा कोप्पिकर कहती हैं, ‘हां मैं अंधभक्त हूं, अगर अपने देश से प्यार
 करना अंधभक्ति है तो मैं अंधभक्त हूं। लेकिन, मेरी ये अंधभक्ति किसी 
राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं, मेरे देश के लिए है। मेरे लिए सबसे पहले देश है…
ईशा कोप्पिकर का वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, 
‘वाह, बहुत अच्छे से समझाया गया है । जब मैं हाई स्कूल में थी, 
मैंने एक ऐसे शिक्षक का विरोध किया था जो असेंबली के 
दौरान छोटे बच्चों के सिर पर छड़ी मारता था…
महाकाव्य श्री रामायण कथा का टीजर
आ गया ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का टीजर
‘कच्चा बादाम गर्ल’ अंजलि अरोड़ा को सीता बने देख नाराज हुए लोग
दर्शकों के बीच जल्दी ही ‘रामायण’ पर एक और फिल्म दस्तक देने जा रही है
फिल्म में माता सीता के रोल के लिए अंजलि अरोड़ा को कास्ट किया गया है, 
फिल्म का नाम है ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’
जिसमें देव शर्मा श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं 
और अंजलि अरोड़ा माता सीता की भूमिका में दिखाई देंगे
लेकिन, इस फिल्म की कास्टिंग लोगों के गले के नीचे नहीं उतर रही है
मेकर्स ने हाल ही में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का टीजर जारी किया
टीजर की शुरुआत सीता के स्वयंवर से होती है, 
जिसमें राम को सीता को वरमाला पहनाते देखा जा सकता है, 
इसके बाद रामलक्ष्मण और सीता वनवास पर जाते हैं
फिल्म में अंजलि अरोड़ा की कास्टिंग पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है
और तो और दर्शकों ने इस टीजर में एक ब्लंडर भी पकड़ लिया
रामायण की कास्ट
इस दिवाली नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ रिलीज होने जा रही है
इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी रामायण में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम की
भूमिका निभा रहे हैं और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दिखाई देंगी
वहीं कन्नड़ सुपरस्टार यश इस फिल्म में लंकापति रावण की भूमिका में दिखाई देंगे 
जूनियर एनटीआर डॉग डेथ
जूनियर एनटीआर ने बुधवार को एक पोस्ट शेयर करते हुए 
अपने पालतू कुत्ते ‘बघीरा’ के निधन पर दुख जताया है।
बघीरा को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कई खूबसूरत तस्वीरें 
भी शेयर की हैं और साथ बिताए चार सालों को याद किया
जूनियर एनटीआर का पेट डॉग बघीरा एक बर्नीज माउंटेन डॉग था
अपनी कई तस्वीरों के साथ जूनियर एनटीआर ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है
जूनियर एनटीआर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, 
उनमें से कुछ में वह बघीरा को गले लगाए नजर आ रहे हैं, 
जिससे पता चलता है कि बघीरा उनके दिल के कितना करीब था
……………………………………………………………………………………………………..
 
Today
only at Prabhasakshi