बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गंभीर और दमदार भूमिकाओं के बाद अब यामी एक अनोखी कॉमेडी और फैंटेसी फिल्म में नजर आने वाली हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘नई नवेली’ का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और आनंद एल राय के प्रोडक्शंस ‘कलर येलो’ ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है। बालाजी मोहन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है।
दिलचस्प मोशन पोस्टर रिलीज
फिल्म में यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं। जारी किए गए मोशन पोस्टर में वह लाल साड़ी पहनकर दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं। पोस्टर का सबसे मजेदार और आकर्षक हिस्सा यह है कि यामी इसमें एक राक्षस जैसे दिखने वाले किरदार का कपड़े से गला घोंटती दिखाई दे रही हैं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक नईनवेली दुल्हन के इर्दगिर्द घूमती है, जो शादी के बाद अपने ससुराल पहुंचती है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन धीरेधीरे उसके देवर को भाभी के बारे में एक ऐसा सच पता चलता है, जिससे उसे शक होता है कि वह कोई साधारण महिला नहीं, बल्कि एक ‘डायन’ है।
मेकर्स ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “नई नवेली डायन, इस दशहरा अपनी फैंटेसी एंटरटेनर के लिए तैयार हो जाइए।”
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा कर रहे हैं, जबकि इसका म्यूजिक जी. वी. प्रकाश कुमार ने तैयार किया है। यामी के फैंस उनके इस नए अवतार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।



