
Love Affair Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे. दरअसल, कुर्सी रोड पर सुलभ आवास के एक फ़्लैट में पंचायत सचिव को उनकी पत्नी ने किसी और औरत संग पकड़ लिया है. जैसे ही पत्नी ने अपने पति को किसी और औरत के साथ देखा तो उसके होश उड़ गए और वो गुस्से से भर गई. इस दौरान उसने उस महिला को कई थप्पड़ मारे और अपने पति के चेहरे पर चप्पल से प्रहार किया. वहीं अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
चोरी-छुपे फ्लैट में पहुंची पत्नी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मामला माल डेवलपमेंट ब्लॉक में तैनात पंचायत सचिव अल्साफ़ बेग से जुड़ा है. दरअसल, उनकी पत्नी सबा अतरौली की रहने वाली हैं. बताया जा रहा है कि ये खबर मिली है कि उनके पति कुर्सी रोड वाले फ्लैट में दूसरी महिला के साथ हैं. सबा बिना देर किए वहाँ पहुँचीं और दोनों को साथ पकड़ लिया. फ़्लैट के अंदर चीख-पुकार और हाथापाई का माहौल बन गया.
किराए के मकान में रह रहे थे दोनों
पत्नी इस दौरान अपने साथ पुलिस लेकर आई थी. गुडंबा इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा का कहना है कि, पत्नी की शिकायत के आधार पर मामले को सुलह-समझौते के लिए भेजा गया है, जबकि शांति भंग करने से जुड़ी धाराओं के तहत सचिव अल्साफ़ बेग के खिलाफ कार्रवाई की गई है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही अल्साफ़ का व्यवहार समस्यापूर्ण रहा है, जिसके कारण ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया था; तब से यह जोड़ा किराए के मकान में रह रहा था. पीड़ित पत्नी का आरोप है कि अल्साफ़ शराब पीता था और नशे का पूरी तरह आदी हो गया. इतना ही नहीं वो मारपीट भी किया करता है. उनका दावा है कि वह अपनी सरकारी नौकरी का इस्तेमाल उन्हें डराने-धमकाने के लिए करते हैं और जान से मारने व दूसरी महिला से शादी करने की धमकी देते हैं.



