मौजूदा समय में भारतीय टीम , श्रीलंका दौरे पर है जहां टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है इस सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने 165 रनों से जीत हासिल की है। अब इस सीरीज का अगला मैच 23 अगस्त को खेला जाने वाला है, जिसके लिए भारतीय टीम के बेहतरीन तैयारी करती हुई नजर आ रही है, लेकिन इससे पहले सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आ रही है कि इस सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय टीम के 3 खिलाड़ियों के करियर पर बड़ा खतरा मंडराता हुआ दिखाई दे रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर ये खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पाते हैं, तो ऐसे में इन तीनों खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जाने वाला है। तो आइए हम आपको इन तीनों खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते है और बताते हैं कि पहले टेस्ट मैच में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा था।
यशस्वी जायसवाल की बढ़ी मुश्किलें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच गॉल में 15 अगस्त को पहला मुकाबला शुरु किया गया था, इस मुकाबले में भारतीय टीम के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने केवल 32 रनों की पारी ही खेली थी, इसके बाद दूसरी पारी में जायसवाल का प्रदर्शन इतना ज्यादा खराब नजर आ कि वह खाता ही नहीं खोल सके। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भी यशस्वी जायसवाल का बल्ला खामोश रहा था।
ऐसे में अगर यशस्वी जायसवाल का भारतीय टीम में अपनी जगह बचाए रखनी है, तो ऐसे में उन्हे श्रीलंका के खिलाफ कोलंबों में कमाल का प्रदर्शन दिखाना होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मुकाबले में अगर यशस्वी जायसवाल अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पाते हैं, तो ऐसे में BCCI उनके स्थान पर साईं सुदर्शन को टीम में मौका देने का विचार बना रही है।
कुलदीप यादव के लिए करो या मरो की स्थिति
श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब देखने को मिला है। बता दें कि पहली पारी में कुलदीप यादव ने 14 ओवर की गेंदबाजी की थी, इस दौरान खिलाड़ी ने विरोधी टीम को 65 रन देकर केवल 1 विकेट अपने नाम किया है।
वहीं दूसरी पारी में कुलदीय यादव के प्रदर्शन के बारे में बात करें तो उन्होंने 11 ओवर में 38 रन दिए और अपने नाम एक भी विकेट नहीं कर पाए। वहीं टीम के स्पिनर गेंदबाज मानव सुथार ने श्रीलंका के 10 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।
ऐसे में अगर अब कुलदीप यादव दूसरे मुकाबले में भी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पाते हैं, तो ऐसे में कुलदीप यादव को बोर्ड के द्वारा टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
रवींद्र जडेजा के अच्छे प्रदर्शन के बाद भी खतरे में करियर
भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने भी भारतीय टीम के लिए श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया है, हालांकि जडेजा ने अपनी गेंदबाजी से श्रीलंका के 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना कर भारतीय टीम को जीत दिलाने अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन रवींद्र जडेजा का बल्ला नहीं चल सका है।
पहली पारी में खिलाड़ी केवल 13 रन, वहीं दूसरी पारी में केवल 3 9 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। इसलिए रवींद्र जडेजा को भी अगले मैच में अपनी बल्लेबाजी से कमाल का प्रदर्शन दिखाना होगा।



