
नाबालिग हिन्दू किशोरी को प्रेम के जाल में फंसाया, होटल ले जाकर किया रेप और बनाया वीडियो, फरदीन गिरफ्तार
मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ के पॉश इलाके में स्थित रंजीत होटल में हिंदू नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. मामले में मेरठ पुलिस ने फरदीन (23) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी का प्रोफाइल फोटो भी जारी किया है. आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है.
मेरठ पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर फरदीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मुकदमे में बीएनएस की धारा और पॉक्सो अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की गई है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामला नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बनाने से जुड़ा है.
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी अपनी दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकली थी. आरोप है कि फरदीन उनकी बेटी को ब्लैकमेल करता था और उसे होटल बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था. शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने किशोरी की आपत्तिजनक वीडियो बनाई और उसके जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल किया.
परिवार ने पूरे मामले को लव जिहाद का मामला बताया है. परिवार का आरोप है कि किशोरी को प्रेम-जाल में फंसाकर उसका शोषण किया गया. हालांकि, इस पहलू की पुष्टि जांच के तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर होगी.
मामले में रंजीत होटल की भूमिका भी जांच के घेरे में है. सबसे बड़ा सवाल है कि नाबालिग किशोरी को होटल में प्रवेश कैसे मिला. कमरे की बुकिंग किसने कराई. क्या होटल प्रबंधन ने पहचान पत्र और उम्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच की थी. यदि किशोरी नाबालिग थी तो होटल कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश क्यों नहीं की.
पुलिस को होटल की CCTV फुटेज, एंट्री रजिस्टर, बुकिंग रिकॉर्ड और पहचान दस्तावेजों की जांच करनी होगी. यदि जांच में होटल प्रबंधन की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है. फिलहाल आरोपी फरदीन गिरफ्तार है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.
Meerut Fardeen Ranjit Hotel Love Jihad POCSO Case



