Haridwar Roorkee Double Murder: रक्षाबंधन पर एक भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है लेकिन इस पवित्र त्योहार के दो दिन पहले एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां हरिद्वार में रुड़की में एक सगे भाई ने अपनी दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार पूरा मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां रक्षाबंधन से पहले परिवार की दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है।

अलग अलग जगह की फायरिंग 

 

शुरुआती जानकारी के मुताबिक विक्की नाम के युवक पर अपनी दोनों बहनों पर अलगअलग स्थानों पर फायरिंग करने का आरोप है। गणेशपुर में पहली बहन शकुंतला को गोली मारे जाने के बाद आरोपी आजाद नगर पनियाला रोड पहुंचा, जहां दूसरी बहन पुष्पा और उसके पति पर फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। इस वारदात में गोली लगने से दोनों बहनों की मौत हो गई, जबकि पुष्पा का पति घायल बताया जा रहा है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज  खंगालने के साथ ही परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि वारदात की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। आरोपी घटना के बाद फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दो सगी बहनों की हत्या की घटना से इलाके में शोक और तनाव का माहौल है।

आरोपी फरार, तलाश जारी 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी बहनों का सगा भाई बताया जा रहा है। जो भी फरार है। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों व परिजनों से पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद से फरार आरोपी विक्की की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे रुड़की क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।