बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया आज यानी की 27 अगस्त को अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्ट्रेस ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की और फिर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई। नेहा धूपिया ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस नेहा धूपिया के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

केरल के एक आर्मी परिवार में 27 अगस्त 1980 को नेहा धूपिया का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम प्रदीप सिंह था, जोकि भारतीय नौसेना में एक अधिकारी थे। उनकी मां मनीपिंदर धूपिता एक हाउसवाइफ हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के नेवल पब्लिक स्कूल से पूरी की। फिर आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एंड मैरी कॉलेज से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन पूरा किया।

मॉडलिंग से की थी शुरूआत

नेहा धूपिया ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की थी। साल 2002 में एक्ट्रेस ने फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया और पूरे देश में अपनी पहचान बनाई थी। फिर साल 2002 में ही नेहा ने ‘मिस यूनिवर्स’ कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट किया था। इस कॉन्टेस्ट में अभिनेत्री ने भारत को रिप्रजेंट किया था। लेकिन इस खिताब को वह अपने नाम नहीं कर पाईं।

फिल्मी सफर

इसके बाद भी नेहा धूपिया ने देश के साथसाथ दुनिया में भी अपनी पहचान बना ली थी। मॉडलिंग में छाने के बाद नेहा धूपिया ने फिल्मों की दुनिया में एंट्री करने का फैसला किया। साल 2003 में नेहा ने तेलुगु फिल्म ‘निन्ने इस्तापद्दनु’ से कदम रखा। इसके फौरन बाद नेहा ने हिंदी फिल्मों का रुख किया। इसी साल नेहा धूपिया की बॉलीवुड फिल्म ‘कयामत: सिटी अंडर थ्रेट’ आई। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने लीड रोल निभाया था।
इस फिल्म के कारण नेहा को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड में नॉमिनेशन मिला था। इस फिल्म ने अभिनेत्री को बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी। इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद अभिनेत्री ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर ऑडिशन को एंटरटेन किया। हालांकि मॉडल से अभिनेत्री बनने के सफर में नेहा को कई रिजेक्शन फेस करने पड़े थे।
रिजेक्शन के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में दी हैं, जिसके बाद वह आज के समय में इंडस्ट्री का जानामाना नाम बन गईं। अभिनेत्री ने ‘रामा रामा क्या है ड्रामा’, ‘क्या कूल हैं हम’, ‘सिंह इज किंग’, ‘चुप चुप के’, ‘दे ताली’, ‘हिंदी माध्यम’, ‘तुम्हारी सुलु’, ‘दे दना दन’ और ‘ए थर्सडे’ जैसी फिल्मों में काम किया है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। वह फिल्मों के साथसाथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।