
Pune couple divorce: भारत में पति-पत्नी के बीच रिश्ते को अटूट माना जाता रहा है, लेकिन बीते कुछ सालों से इन रिश्तों की जड़ें कमज़ोर होती नजर आ रही हैं। लोग अब तलाक जैसे बड़े फैसले लेने में जरा भी नहीं हिचकते। इस बीच, पुणे में एक कपल ने लव मैरिज के 24 घंटे बाद ही अलग होने का फैसला कर लिया। वहीं, दोनों की तलाक की सहमति के बाद कोर्ट ने भी 18 महीने बाद उनके तलाक पर मुहर लगा दी है।
जानकारी के अनुसार, महिला के वकील रानी सोनावणे ने कोर्ट को बताया कि यह दोनों की लव मैरिज थी। शादी से पहले पति ने खुद को डॉक्टर बताया था। महिला भी पेशे से डॉक्टर थी। ऐसे में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और फिर शादी कर ली। मगर, शादी की रात पति ने खुलासा किया कि वो डॉक्टर नहीं, बल्कि मर्चेंट नेवी में है। महिला का कहना है कि उसके पति ने बताया कि वो मर्चेंट नेवी में काम करता है और ड्यूटी के लिए कई बार 6 महीने तक घर से दूर रहना पड़ता है।” यह सच जानकर उसके पैरों तले जमीन खिंसक गयी और उसने तुरंत पति से अलग होने का फैसला कर लिया।
शादी के बाद ही पति-पत्नी अलग रहने लगे थे और दोनों ने अगले दिन ही कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी थी। मगर, कानूनी प्रक्रिया पूरी होने में 18 महीने का समय लगा और अब कोर्ट ने भी उनके तलाक पर मुहर लगा दी है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। कोर्ट ने ऐसे मामलों में लागू होने वाले सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों पर विचार करने के बाद अपना फैसला सुनाया। वकील सोनावणे ने हैरानी जताई कि शादी से पहले उनके दो साल के रिश्ते के दौरान इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा क्यों नहीं हुई। बता दें कि महिला पेशे से डॉक्टर है, जबकि लड़का इंजीनियर है और मर्चेंट नेवी में काम करता है।



