महंगाई ने एक बार फिर आम आदमी की जेब पर दबाव बढ़ा दिया है. पिछले कुछ दिनों में रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी कई चीजों के दाम बढ़ने से घर का बजट बिगड़ने लगा है. CNG से लेकर दूध, प्याज और गुड़ तक महंगे होने का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है. खास बात यह है कि इनमें कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनका इस्तेमाल लगभग हर घर में रोज होता है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। हालांकि, सरकार के प्रयासों से चीनी कीमतों ने नरमी आने लगी है. कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद अब इसकी एक्समिल कीमत, यानी चीनी मिल से निकलते समय की कीमत में करीब 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

CNG पर फिर बढ़े दाम

दिल्लीNCR में एक बार फिर महंगी हो गई है. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने CNG की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है. नई कीमतें शनिवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. इस बढ़ोतरी का सीधा असर दिल्ली और आसपास के NCR शहरों में CNG वाहनों का इस्तेमाल करने वाले लोगों की जेब पर पड़ेगा. खासतौर पर रोजाना कार से सफर करने वाले लोगों का खर्च बढ़ सकता है. इतना ही नहीं, स्कूल बस, ऑटो, कैब और लोडिंग वाहनों के किराये में भी बढ़ोतरी हो सकती है. खास बात ये है कि ईरानअमेरिका युद्ध की वजह से 6 महीने में 5वीं बार CNG के कीमत में बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले मई में 4 बार कीमतें बढ़ीं थीं.

9 रुपये महंगा हुआ दूध

महाराष्ट्र में 1 सितंबर से दूध की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने जा रही है. राज्य में दूध के दाम 9 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए जाएंगे. इससे पहले 11 अगस्त 2026 से दूध प्रोड्यूसर और प्रोसेसर्स की वेलफेयर एसोसिएशन ने गाय और भैंस के दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. उस समय दही और पनीर जैसे रोजमर्रा के डेयरी प्रोडक्ट्स भी करीब 10 फीसदी तक महंगे हो गए थे. इससे पहले मई में अमूल और मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद देश के कई हिस्सों में बड़े राष्ट्रीय ब्रांड्स के साथसाथ स्थानीय और सहकारी डेयरियों ने भी दूध के दाम बढ़ाए हैं.

100 तक पहुंचे गुड़ के दाम

पंजाब और हरियाणा में मानसून के दौरान पसंद किए जाने वाले गुड़ की कीमतों में भी तेजी आई है. पिछले एक महीने में गुड़ की अलगअलग किस्मों के दाम में 25 से 50 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है. मुंबई APMC में 25 अगस्त 2026 को गुड़ का थोक भाव करीब 80 से 100 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया. बाजार में अलगअलग गुणवत्ता का गुड़ मिलता है, इसलिए इसकी कीमत क्वालिटी के हिसाब से बदलती है. खुदरा बाजार में ग्राहकों को इसके लिए इससे ज्यादा कीमत भी चुकानी पड़ सकती है. महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे प्रमुख गुड़ उत्पादक राज्यों में भी पिछले दो हफ्तों में कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ जगहों पर गुड़ के दाम करीब 25 फीसदी तक बढ़ चुके हैं.

60 रुपये हुई प्याज

महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इससे आम लोगों के साथसाथ कारोबारियों की परेशानी भी बढ़ गई है. करीब दो महीने पहले प्याज 2022 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, लेकिन अब मुंबई के भायखला थोक बाजार में इसका भाव बढ़कर 48 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है. थोक कीमत बढ़ने का असर खुदरा बाजार में भी देखने को मिल रहा है, जहां प्याज के दाम 6065 रुपये प्रति किलो तक पहुंचने का अनुमान है. वहीं, दिल्ली में भी प्याज की कीमत करीब 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है.