भारत में SUV कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है. यही वजह है कि कंपनियां इस बाजार में लगातार नई गाड़ियां उतार रही हैं. अब Hyundai India भी अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है. कंपनी मार्च 2027 तक भारतीय बाजार में तीन नई SUV लाने की योजना पर काम कर रही है.

इनमें नई जनरेशन की Creta, एक नई इलेक्ट्रिक SUV और एक नई मिडसाइज SUV शामिल बताई जा रही हैं. इनमें से नई मिडसाइज SUV को कंपनी दिवाली 2026 के आसपास बाजार में उतार सकती है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इस गाड़ी को फिलहाल BC4i नाम से जाना जा रहा है.इस नई SUV को कई बार सड़कों पर जांच के दौरान देखा भी जा चुका है.चलिए आपको बताते हैं इस कार में क्या कुछ खास फीचर्स मिल सकते हैं.

Venue और Creta के बीच होगी नई SUV

की यह नई गाड़ी आकार के मामले में Venue और Creta के बीच जगह बना सकती है. इसकी लंबाई करीब 4.18 मीटर बताई जा रही है.कंपनी इसे खास तौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है. इसका आकार शहर में चलाने के लिए सुविधाजनक हो सकता है, जबकि इसका SUV जैसा ऊंचा और मजबूत लुक इसे अलग पहचान देगा.मार्केट में आने के बाद इसका मुकाबला Maruti Suzuki Victoris जैसी गाड़ियों से हो सकता है.

पहली 4 मीटर से बड़ी Hyundai CNG SUV?

इस नई SUV की सबसे खास बात इसका CNG विकल्प हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Hyundai इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन दे सकती है. इसके साथ कंपनी की तरफ से लगा हुआ CNG विकल्प भी मिलने की उम्मीद है.अगर ऐसा होता है, तो यह 4 मीटर से ज्यादा लंबी Hyundai की पहली ऐसी कार हो सकती है जिसमें कंपनी खुद CNG का ऑप्शन दे.CNG सिलेंडर की वजह से पीछे सामान रखने की जगह कम न हो, इसके लिए कंपनी कार के नीचे सिलेंडर लगाने जैसी तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है.

सेफ्टी में भी मिलेंगे दमदार फीचर्स

Hyundai अपनी नई को सुरक्षा के मामले में भी मजबूत बनाने की तैयारी में है. इसमें लेवल2 ADAS मिलने की उम्मीद है.ADAS एक ऐसी तकनीक है जो ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय कई तरह की चेतावनी देती है और कुछ स्थितियों में ड्राइविंग में मदद करती है.

इसमें सामने टक्कर का खतरा बताने वाली चेतावनी, लेन से बाहर जाने पर अलर्ट, ब्लाइंड स्पॉट की जानकारी, पीछे से आने वाले वाहन की चेतावनी और हाई बीम से जुड़ी मदद जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.इसके अलावा गाड़ी से बाहर निकलते समय पीछे से कोई वाहन या दूसरी चीज आ रही हो, तो चेतावनी देने वाला फीचर भी मिल सकता है.

दिखने में भी होगी काफी अलग

टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई SUV का डिजाइन काफी आधुनिक होगा.गाड़ी में आगे और पीछे अलगअलग हिस्सों में लगी लाइटें, LED लाइट बार, आकर्षक डेटाइम रनिंग लाइट्स, नए डिजाइन के पहिए और स्पोर्टी बंपर मिल सकते हैं. पीछे की तरफ पतली LED टेललाइट्स भी देखने को मिल सकती हैं. कुल मिलाकर गाड़ी का डिजाइन थोड़ा चौड़ा, ऊंचा और मजबूत दिखाई दे सकता है.