लग्जरी SUV बनाने के लिए मशहूर Range Rover ने अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV पेश कर दी है. कंपनी ने Range Rover Electric की भारत में बुकिंग भी शुरू कर दी है. यह SUV उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई गई है, जो Range Rover की लग्जरी, आराम और दमदार ऑफरोड क्षमता के साथ इलेक्ट्रिक ड्राइविंग का अनुभव चाहते हैं.

भारत में ग्राहक Range Rover Electric के कई वेरिएंट के लिए बुकिंग कर सकते हैं. इनमें स्टैंडर्ड व्हीलबेस वाले Autobiography और First Edition वेरिएंट शामिल हैं. इसके अलावा लॉन्ग व्हीलबेस में SV, SV Ultra और SV Black मॉडल भी उपलब्ध होंगे. कंपनी ने अभी इसकी भारत में कीमत का ऐलान नहीं किया है.

600 किलोमीटर तक की रेंज

Range Rover Electric में 118.5 kWh की usable lithiumion बैटरी दी गई है. इस बैटरी में 344 प्रिजमैटिक सेल हैं और SUV में 800V का इलेक्ट्रिकल आर्किटेक्चर इस्तेमाल किया गया है. पावर की बात करें तो इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर मिलती हैं. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। दोनों मोटर मिलकर 542 hp की पावर और 850 Nm का जबरदस्त टॉर्क पैदा करती हैं. कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज होने पर WLTP टेस्ट के हिसाब से करीब 600 किलोमीटर तक चल सकती है.

सिर्फ 22 मिनट में 10 से 80% चार्ज

Range Rover Electric को फास्ट चार्जिंग के मामले में भी काफी दमदार बनाया गया है. इसमें 350kW तक की DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलती है. कंपनी के मुताबिक, सही फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करने पर SUV की बैटरी सिर्फ करीब 22 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है. कंपनी का यह भी दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग से करीब 125 मील की EPA अनुमानित ड्राइविंग रेंज जोड़ी जा सकती है, अगर कार अपनी अधिकतम चार्जिंग क्षमता पर चार्ज हो रही हो.

5 बड़ी बातें

1. फास्ट ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम

Range Rover Electric में नया ट्रैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है. यह सिस्टम सिर्फ 50 मिलीसेकंड में प्रतिक्रिया दे सकता है. इसका मकसद अलगअलग तरह की सड़क और जमीन पर SUV की पकड़ को बेहतर बनाए रखना है.

2. ऑफरोड कैपिसिटी

इलेक्ट्रिक होने के बावजूद Range Rover ने अपनी SUV की ऑफरोड क्षमता से समझौता नहीं किया है. यह SUV करीब 35 इंच यानी लगभग 89 सेंटीमीटर तक गहरे पानी में चल सकती है.

3. सिंगलपेडल ड्राइविंग

इसमें सिंगलपेडल ड्राइविंग मोड भी मिलेगा. इसमें ड्राइवर सिर्फ एक्सीलरेटर पेडल की मदद से गाड़ी की स्पीड बढ़ाने और कम करने का काम कर सकता है. साथ ही इससे ब्रेकिंग के दौरान बैटरी में ऊर्जा वापस पहुंचाने में भी मदद मिलती है.

4. 45 डिग्री तक की चढ़ाई

कंपनी का कहना है कि Range Rover Electric 45 डिग्री तक की ढलान पर चढ़ सकती है. इसका लो सेंटर ऑफ ग्रेविटी SUV की स्टेबलिटी बढ़ाता है. वहीं, ट्विनचेंबर एयर सस्पेंशन बेहतर आराम और हैंडलिंग देने के लिए डिजाइन किया गया है.

5. ग्लोबल स्तर पर हुई कड़ी टेस्टिंग

Range Rover Electric को तैयार करने के लिए कंपनी ने बड़े स्तर पर टेस्टिंग की है. SUV ने फिजिकल टेस्टिंग के दौरान इतनी दूरी तय की, जो पृथ्वी का करीब 38 बार चक्कर लगाने के बराबर है. इसके अलावा इंजीनियरों ने 2.5 लाख घंटे से ज्यादा की वर्चुअल टेस्टिंग भी की है.

भारत में कीमत कितनी होगी?

Range Rover Electric को भारत में पूरी तरह बनी हुई कार यानी CBU यूनिट के तौर पर इंपोर्ट किया जाएगा. फिलहाल इसकी प्रीलॉन्च बुकिंग शुरू हो गई है और कीमत का ऐलान बाद में किया जाएगा. भारत में आने के बाद इसका मुकाबला लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में MercedesBenz G 580 with EQ Technology जैसी गाड़ियों से हो सकता है. ब्रिटेन में Range Rover Electric की कीमत £154,070 से शुरू होती है. इसका निर्माण JLR की Solihull फैक्ट्री में किया जाएगा.