Honda Elevate Vs Renault Duster: भारत में मिडसाइज SUV का बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस सेगमेंट में ग्राहकों के पास अब कई ऑप्शन मौजूद हैं. Elevate भी इसी कैटेगरी की लोकप्रिय SUV है. दूसरी ओर, नई जनरेशन Duster को बाजार में उतारा है, जो अपने दमदार डिजाइन और कई आधुनिक फीचर्स के कारण चर्चा में है. अगर आप भी इन दोनों SUVs में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो इंजन, फीचर्स और कीमत के बेस्ड पर इनके बीच का अंतर समझना जरूरी है.

इंजन में किसका पलड़ा भारी?

में 1.5लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 121 PS की पावर और 145 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.इसके साथ 6स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है. कंपनी के मुताबिक, मैनुअल वर्जन 15.31 किलोमीटर प्रति लीटर तक और CVT वर्जन 16.92 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है.

नई Renault Duster में इंजन के कई ऑप्शन दिए गए हैं. इसका 1.8लीटर पेट्रोल ETech स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन 1.4 kWh बैटरी के साथ आता है. इसकी मदद से ट्रैफिक जैसी परिस्थितियों में SUV को कुछ समय के लिए इलेक्ट्रिक मोड में चलाया जा सकता है.

इसके अलावा Duster में नया Turbo TCe 160 इंजन भी मिलता है, जो 153 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है. इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है. Duster को मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है. इसमें खराब रास्तों पर चलने के लिए बेहतर क्षमता भी दी गई है.

फीचर्स में कौन आगे?

Honda Elevate में LED DRLs, LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और LED टेल लैंप मिलते हैं. इसके अलावा 16 और 17 इंच के व्हील्स, सिंगलपेन सनरूफ, स्मार्ट की, पुशबटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट और PM2.5 एयर प्यूरिफायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.SUV में 10.25इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग, पावर एडजस्टेबल मिरर और 60:40 स्प्लिट रियर सीट भी मिलती है.

नई फीचर्स के मामले में एक कदम आगे नजर आती है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसमें LED लाइट्स, कनेक्टेड टेल लैंप, पैनोरमिक सनरूफ, 360डिग्री कैमरा, इनबिल्ट Google, 700 लीटर का बूट स्पेस और इलेक्ट्रिक पावर टेलगेट जैसे फीचर्स मिलते हैं.इसके अलावा इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, Level2 ADAS, छह एयरबैग और 35 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. Duster में 212 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है.

कीमत में कौन ज्यादा किफायती?

Honda Elevate की एक्सशोरूम कीमत 11.60 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 16.67 लाख रुपये तक जाती है.नई Renault Duster की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है. वहीं इसका टॉप वेरिएंट 18.49 लाख रुपये तक जाता है.