देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर आइनॉक्स के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली, जहां कंपनी का शेयर 8 फीसदी तक टूट गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह गिरावट कंपनी के भीतर चल रही एक उच्च स्तरीय आंतरिक जांच के बाद आई है, जिसमें लगभग 200 करोड़ रुपए की कथित रिश्वतखोरी और वित्तीय हेरफेर के संकेत मिले हैं. जांच के केंद्र में वेंडर कॉन्ट्रैक्ट्स, सिनेमा स्क्रीनिंग अधिकारों और विज्ञापन आवंटन में अनियमितताओं के आरोप हैं, जिसके चलते कंपनी के कई सीनियर अधिकारियों के इस्तीफे की खबर भी सामने आई है. इस अचानक उजागर हुए संकट ने निवेशकों के बीच कॉरपोरेट गवर्नेंस और कंपनी के परिचालन प्रदर्शन को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। आइए आपको भी इसके बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं…

ये है पूरा मामला
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के ग्रोथ और इन्वेस्टमेंट के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर प्रमोद अरोड़ा ने सिनेमा प्रॉपर्टीज के डेवलपर्स से रिश्वत ली थी. अरोड़ा टियर II और टियर III शहरों में PVR के एक्सपेंशन में, खासकर ‘एसेटलाइट’ फॉर्मेट के जरिए, गहराई से शामिल थे. इनमें फ्रैंचाइजीओन्ड, कंपनीऑपरेटेड सिनेमा और SMART/स्मार्ट स्क्रीन पहल शामिल थीं. इन फॉर्मेट्स को कम लागत वाले, डिजिटलफर्स्ट मल्टीप्लेक्स देने के लिए डिजाइन किया गया था, जिनका लक्ष्य छोटे शहरों और कस्बों के दर्शक थे.
कंपनी को अप्रैल में इन आरोपों के बारे में पता चला, जिसके बाद अरोड़ा और कुछ अन्य कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से कंपनी छोड़ने के लिए कहा गया. अरोड़ा द्वारा हस्ताक्षरित एक घोषणापत्र में उन्हें प्रतिस्पर्धी सिनेमा चेन में शामिल होने और PVR Inox के मौजूदा वेंडर्स से संपर्क करने से भी रोका गया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि दस्तावेज में इन प्रतिबंधों का उल्लंघन होने पर संभावित कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है.
कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट
इस खबर के आने के बाद पीवीआी आईनॉक्स के शेयरों में 8 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली. आंकड़ों को देखें तो कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयरों में 8 फीसदी से ज्यादा की गिरवट देखने को मिल चुकी है. दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर कंपनी के शेयर 6.50 फीसदी कीी गिरावट के साथ 1147.65 रुपए पर कारोबार कर रहा था. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 8.23 फीसदी की गिरावट के साथ 1126 रुपए पर आ गया था, जोकि मार्च के बाद सबसे कम है. वैसे सुबह कंपनी का शेयर 1,203.80 रुपए पर ओपन हुआ था.
दी थी बायबैक को मंजूरी
PVR Inox के बोर्ड ने 31 अगस्त, 2026 को बायबैक को मंजूरी दी थी, जिसके तहत कंपनी ने 300 करोड़ रुपए से ज्यादा न होने वाली कुल राशि के लिए 20,68,965 इक्विटी शेयरों तक को 1,450 रुपए प्रति शेयर पर वापस खरीदने का प्रस्ताव दिया था. यह कीमत 31 अगस्त की क्लोजिंग कीमत से लगभग 20 फीसदी ज्यादा थी. स्टॉक एक्सचेंज मैकेनिज्म के जरिए टेंडर ऑफर रूट से किया गया यह बायबैक कंपनी की कुल पेडअप इक्विटी कैपिटल का 2.11 फीसदी है.



