
Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी डकैती की घटना होने से पहले ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी हथियारों से लैस होकर शहर के ज्वेलरी शाॅप में डकैती की फिराक में थे। आरोपी घटना को अंजाम दे पाते उससे पहले ही पुलिस की टीम ने उन्हें धर-दबोचा।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, पुलिस को 6 सितम्बर को सूचना मिली थी कि थाना खम्हारडीह क्षेत्र स्थित खेल मैदान में कुछ लड़के दोपहिया व चारपहिया वाहनों में धारदार हथियार रखे हुए है और लूट/डकैती करने की योजना बना रहे है।
इस सूचना को कमिश्नरेट पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। क्राईम एण्ड साईबर यूनिट व थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर देखे तो कुछ व्यक्ति खेल मैदान में बैठे हुए थे। पुलिस टीम द्वारा बातचीत करने पर सभी व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें टीम द्वारा घेराबंदी कर 5 लोगों को पकड़ा गया।
पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम महेश धीवर, नितिन उर्फ सोनू बैस, खेमलाल सेन, लक्ष्मण साहू एवं पियुष कुमार साहू, निवासी खम्हारडीह, रायपुर होना बताये। टीम द्वारा आरोपियों के वाहनों की तलाशी लेने पर धारदार हथियार जब्त किया गया। आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा कचना क्षेत्र के आसपास किसी ज्वेलर्स शॉप में डकैती करने की योजना तैयार करना स्वीकार किये।
जब्त सामान
सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 बटनदार धारदार चाकू, 1 स्टील का बड़ा चाकू, 2 कैंची, 1 स्टील पाइप, 4 नग मोबाइल फोन, होन्डा क्रमांक सीजी 04 क्यू टी 4258 तथा टाटा एस डीआई वाहन क्रमांक सीजी 04 जे डी 9030 जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में धारा 310(4) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
आरोपी लक्ष्मण साहू पूर्व में थाना खम्हारडीह से आबकारी एक्ट व मारपीट के प्रकरणों में और खेमलाल सेन मारपीट के प्रकरण में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी
01. महेश धीवर पिता दशरथ धीवर उम्र 24 साल निवासी सत्यम नगर कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।
02. नितिन उर्फ सोनू बैस पिता चंद्र भनु बैस उम्र 24 साल निवासी ब्लॉक नं0 05 मकान नं0 05 पी0एम0 आवास सत्यम नगर कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।
03. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। खेमलाल सेन पिता मालिक राम सेन उम्र 27 साल निवासी सत्यम नगर कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।
04. लक्ष्मण साहू पिता किशोर साहू उम्र 25 साल निवासी निकिता गैस गोदाम के पास मोदी नगर कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।
05. पियुष कुमार साहू पिता दानीराम साहू उम्र 19 साल निवासी सत्यम नगर भाठापारा कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।



