Featured Image

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, यहां तीन बच्चों का पिता अपनी पत्नी और मासूम बच्चों को छोड़कर एक किन्नर संग फरार हो गया. जिसके बाद पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपने पति पर तीन तलाक देने और मारपीट करने के कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

3  बच्चे होने के बाद हुआ कांड

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिमलाना रोड निवासी राबिया का विवाह करीब 6 वर्ष पूर्व आर्यपुरी निवासी इस्तिखार बेग के साथ हुआ था. दोनों के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. राबिया का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी. पीड़िता के अनुसार, उसके पति इस्तिखार बेग का जोया नाम की किन्नर से शादी से पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था. शादी के बाद भी दोनों का मिलना-जुलना और बातचीत जारी रही. आरोपी पति कई बार जोया किन्नर को घर भी लेकर आता था. जब राबिया इसका विरोध करती, तो पति उसके साथ बेदर्दी से मारपीट करता था.

तीन तलाक देकर हुआ फरार

पीड़िता ने बताया कि पति इस्तिखार अब जोया किन्नर के साथ फरार हो चुका है और जाने से पहले उसे तीन तलाक दे दिया. राबिया के पास अपने पति और किन्नर के अफेयर से जुड़े कई वीडियो भी मौजूद हैं, जिन्हें उसने सबूत के तौर पर पुलिस के सामने रखा है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। एसएसपी दफ्तर पहुंची रोती-बिलखती पीड़िता ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा, “पति तो किन्नर के साथ भाग निकला. अब मेरे मासूम बच्चों के भविष्य का क्या होगा? आगे की जिंदगी कैसे कटेगी? अब एसएसपी साहब ही मुझे और मेरे बच्चों को इंसाफ दिलाएं.” फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है.