Featured Image

Hardoi Crime: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक युवक द्वारा अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है. पहले युवक ने घर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर इसके बाद खुद ही थाने पहुंचा और चिल्लाने लगा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। पुलिस के सामने युवक ने रोते-रोत बताया कि उसकी पत्नी का गैरमर्द के साथ अवैध संबंध था.

पूरा मामला हरदोई की कोतवाली शहर क्षेत्र के इस्लाम नगर टिलिया का है. हरदोई के वेटगंज का रहने वाला परवेज पत्नी नगमा (28) के साथ मोहल्ले में किराए के घर में रहता था. आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 2 बजे सोने के दौरान पत्नी नगमा की गर्दन काट दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

अवैध संबंध का शक था

पुलिस पूछताछ में परवेज से बताया कि शक था कि उसकी पत्नी नगमा का किसी और से लव अफेयर चल रहा है. इसी बात को लेकर कई बार दोनों का विवाद भी हो चुका था. परवेज का आरोप है कि उसकी पत्नी अक्सर प्रेमी के साथ फोन पर बात करती थी. वह उसे टोकता था तो मानती थी. परवेज का कहना है कि वह पेशे से ड्राइवर है और वह पूरे दिन घर से बाहर ही रहता है. ऐसे में उसकी पत्नी अपने प्रेमी को घर बुलाती थी.

रात को गला काट कर की पत्नी की हत्या

परवेज ने बताया कि पत्नी की हत्या करने के बाद उसने खून से सने कपड़े उतारे.  इसके बाद रात को वह नहाया. इसके बाद सुबह होने पर थाने पहुंच गया. थाने में पुलिसकर्मी कुर्सी पर बैठे थे. इस बीच वहां पहुंचा परवेज जोर से चीखने लगा कि उसने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी है.

यह भी पढ़ें:  Emmy Awards 2026 Full Winners List: हॉरर-कॉमेडी शो Widow’s Bay ने जीते कुल 14 पुरस्कार, यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

पुलिस कर रही अवैधों की जांच

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर सीओ अजीत चौहान ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है. शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.