Featured Image

लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुधवार सुबह जो हुआ, उसका वीडियो सामने आने के बाद सनसनी फैल गई. विवाद के दौरान एक युवती कार रोकने के लिए उसके सामने खड़ी हुई, लेकिन आरोप है कि चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे टक्कर मार दी. युवती कुछ दूर तक कार के बोनट पर लटकी रही और फिर सड़क पर गिर गई. वीडियो में युवती कहती है गाड़ी रोको आगे मरूंगी नहीं चाहे कुछ कर लो.

आरोप है कि इसके बाद कार चालक ने दोबारा उसकी तरफ गाड़ी बढ़ाई और मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं जब पुलिस ने जांच की बता चला था आरोपी का असली नाम शाहनवाज है जो हिंदू यानी यश ठाकुर बनकर युवती से दोस्ती की थी. वहीं इस पूरे विवाद की वजह नई GF है जिसे पहली वाली ने नई के साथ शाहनवाज को देख लिया था. इसी के साथ आइए इस पूरे मामले की डिटेल में जानते हैं…

घटना गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-4 के पास की बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे युवती वहां पहुंची थी. इसी दौरान उसकी नजर कार में बैठे युवक पर पड़ी. बताया जा रहा है कि युवती ने युवक को किसी दूसरी युवती के साथ देखा था. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ी कि युवक कार लेकर वहां से निकलने लगा. युवती ने कार को रोकने की कोशिश की. यहीं से पूरा मामला बेहद खतरनाक हो गया.

‘गाड़ी रोको’ कहती रही युवती, चढ़ा कर फरार हो रहा शाहनवाज

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में युवती कार के सामने नजर आती है. वह वाहन को रोकने की कोशिश करती दिखाई देती है. आरोप है कि चालक ने ब्रेक लगाने के बजाय कार आगे बढ़ा दी. टक्कर लगने के बाद युवती कार के बोनट पर जा गिरी. इसके बावजूद वाहन आगे बढ़ता रहा. कुछ दूरी तक युवती बोनट पर ही लटकी रही और फिर सड़क पर गिर गई. वीडियो में घटना का यह हिस्सा बेहद साफ नजर आता है, हालांकि वीडियो की पूरी परिस्थितियों और घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के आधार पर ही होगी.

बोनट से गिरने के बाद फिर कार चढ़ाने का आरोप

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. पुलिस को दी गई जानकारी और सामने आई रिपोर्टों के मुताबिक, युवती के बोनट से नीचे गिरने के बाद कार उसकी तरफ दोबारा बढ़ी. यही वह हिस्सा है जिसने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है. लोगों के मुताबिक, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वाहन को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन चालक वहां से भाग निकला. घायल युवती को आसपास के लोगों ने संभाला और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

यश ठाकुर बनकर शाहनवाज ने की दोस्ती

इस केस में आरोपी की पहचान शाहनवाज के रूप में हुई है. सामने आई जानकारी के मुताबिक, वह युवती के संपर्क में था और दोनों के बीच करीब एक साल से संबंध होने की बात सामने आई है. आरोप यह भी है कि युवक ने युवती के सामने अपनी पहचान ‘यश ठाकुर’ के तौर पर बताई थी. बाद में उसका वास्तविक नाम शाहनवाज होने की बात सामने आने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने की बात कही जा रही है. हालांकि, आरोपी ने पहचान क्यों छिपाई, उसने युवती से क्या-क्या बताया और दोनों के बीच रिश्ते की वास्तविक स्थिति क्या थी. इन सवालों का पूरा जवाब पुलिस की पूछताछ और जांच के बाद ही साफ होगा. यानी इस कहानी में सिर्फ कार से टक्कर का मामला नहीं है, बल्कि पहचान छिपाकर रिश्ते में रहने के आरोप ने भी इसे अलग मोड़ दे दिया है. इस दावे को पुलिस जांच के अंतिम निष्कर्ष के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.

दूसरी लड़की को लेकर शुरू हुआ था विवाद?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती ने आरोपी को दूसरी लड़की के साथ देखा था. इसके बाद उसने कार रुकवाकर उससे बात करने की कोशिश की. युवती और आरोपी के बीच पहले से जान-पहचान होने की बात भी सामने आई है. इसी वजह से पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद की असली वजह क्या थी और घटना से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी.

वायरल VIDEO ने खोला पूरा मामला

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में कार के बोनट पर युवती के लटके होने और वाहन के आगे बढ़ने का दृश्य दिखाई देता है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भी इसे जांच का हिस्सा बनाया. इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से पहले और बाद की पूरी गतिविधि को जोड़ा जा सके.

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. कार के नंबर और CCTV समेत दूसरे सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की गई. ताजा रिपोर्टों के मुताबिक पुलिस ने शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. जांच में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे सिर्फ मौके का विवाद था या इसके पीछे कोई पुराना विवाद भी था.

ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं।