
Car Tyres: कार चलाते समय अक्सर कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. कई बार आप द्वारा की गई लापरवाही बड़ी समस्या का कारण बन सकती है. कई बार आपने देखा होगा कि चलती कार में कील घुस जाती है, जिसके चलते गाड़ी के टायर पंचर हो जाते हैं. कई बार ड्राइवर को इसका पता तब चलता है जब कार को कहीं पार्क करने के बाद टायर पंचर दिखाई दे या फिर उसमें लगी कील दिखाई दे रही हो. ऐसी स्थिति में सबसे पहला सवाल यही होता है कि आखिर कील को तुरंत निकाल देना चाहिए या उसे टायर में फंसा रहने देना चाहिए?
कुछ लोग कील को खुद से भी निकालने की कोशिश करते हैं. वहीं, अगर कील को टायर में फंसा छोड़ दिया जाए और कार लगातार चलती रहे, तो इससे पंचर या टायर को अंदर से नुकसान हो सकता है. चलिए जानते हैं ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए.
1. कील को तुरंत खींचकर बाहर न निकालें
कई बार जब लोग टायर में लगी कील को देखते हैं तो उसे खुद से निकालने की कोशिश करते हैं. अगर आपको पार्किंग में खड़ी कार के टायर में कील या स्क्रू दिखाई देता है, तो सबसे पहले उसे वहीं रहने दें. अगर टायर में हवा सामान्य लग रही है, तो किसी प्लायर या औजार से कील खींचने की कोशिश न करें. अगर कील टायर में लगी है तो ऐसे में छेद कुछ हद तक बंद रह सकता है. अगर आप उसे निकाल देते हैं तो कई बार हवा तेजी से बाहर निकल सकती है.
2. हवा तेजी से निकल रही है तो कार न चलाएं
अगर आपकी कार के टायर में कील घुस गई है तो ऐसे में कई बार टायर की हवा पूरी निकल सकती है. टायर का प्रेशर लगातार गिर रहा है या टायर काफी पिचका हुआ है तो ऐसे में आपको ड्राइव करने से बचना चाहिए. इस दौरान अगर आप कार चलाते हैं तो कुछ मामलों में कार सड़क पर टकरा भी सकती है. इसलिए सबसे पहले कार को ठीक करा लें उसके बाद ही ड्राइव करें.
3. बाहर से पंचर लगवाना ही सही नहीं
कई जगहों पर टायर में बाहर से प्लग डालकर तुरंत पंचर ठीक कर दिया जाता है, लेकिन जरूरी नहीं है कि यह तरीका लंबे समय तक काम करे. ऐसे में टायर को खोलकर अंदर से जांचना जरूरी है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। कई बार केवल बाहर से ही कील निकाल देने से बची हुई हवा बाद में थोड़ी-थोड़ी करके निकलती है.
