Royal Enfield ने अपनी सबसे पॉपुलर बाइक Classic 350 का नया Signature White Edition लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस नए वेरिएंट में बाइक के लुक को प्रीमियम बनाने के साथ राइडिंग को बेहतर बनाने वाले कुछ नए फीचर्स भी जोड़े हैं. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत ₹2,24,275 रखी गई है.

नया सिग्नेचर व्हाइट एडिशन Classic 350 के टॉप वेरिएंट्स में शामिल होगा. इसे कंपनी के Emerald Green Edition के साथ रखा गया है. यह बाइक 22 सितंबर से देशभर में Royal Enfield के स्टोर्स पर उपलब्ध होगी.
प्रीमियम लुक के लिए मिले नए बदलाव
Classic 350 सिग्नेचर व्हाइट एडिशन में प्रीमियम ब्राउन टूरिंग सीट्स दी गई हैं. इनमें राइडर के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी अलग सीट मिलती है. बाइक के साइड पैनल पर नया Classic लोगो यूनिट दिया गया है. इसके अलावा फ्यूल टैंक पर स्टेंसिल स्टाइल डेकल और बाइक के दोनों तरफ Royal Enfield के बैज दिए गए हैं. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इन बदलावों का मकसद Classic 350 के पुराने डिजाइन को बरकरार रखते हुए इसे थोड़ा ज्यादा प्रीमियम लुक देना है.
राइडिंग को आसान बनाएंगे ये फीचर्स
नई Classic 350 सिग्नेचर व्हाइट एडिशन में Assist और Slipper Clutch दिया गया है. इसके साथ क्लच और ब्रेक लीवर को एडजस्ट करने की सुविधा भी मिलती है. Royal Enfield कहना है कि इससे क्लच लाइट हो जाती है और बाइक चलाना ज्यादा आसान हो जाता है. इस फीचर की मदद से शहर में बारबार क्लच और गियर का इस्तेमाल करने वाले राइडर्स को काफी मदद मिलेगी. लंबी दूरी की राइडिंग के दौरान भी इससे राइडिंग एक्सपीरियंस बेहतर करने में मदद मिल सकती है.
USB TypeC और Tripper Pod भी स्टैंडर्ड
बाइक में अब USB TypeC फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिया गया है. इससे राइडिंग के दौरान स्मार्टफोन जैसे compatible डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा Tripper Pod भी सभी मॉडलों मिलेगा. यह टर्नबायटर्न नेविगेशन की सुविधा देता है, जिससे राइडर को रास्ता समझने में आसानी होती है.



