‘BJP का साथ छोड़ महागठबंधन में आएंगे नीतीश’, सम्राट सरकार की किरकिरी के बीच RJD का दावा

पटना: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से हुई बदसलूकी को लेकर बयानबाजी जारी है। जमुई कांड को लेकर बिहार सरकार की किरकिरी भी हो रही है। हालांकि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन भी लिया गया है। इस बीच राज्य की विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया गया है। आरजेडी के विधायक और पार्टी के प्रधान महासचिव रणविजय साहू का कहना है कि नीतीश कुमार जल्द बीजेपी को छोड़कर महागठबंधन में आएंगे। रणविजय साहू के इस दावे से बिहार की सियासत का पारा हाई हो गया है।

रणविजय ने बताई नीतीश कुमार की बीजेपी से नाराजगी की वजह
आरजेडी के विधायक रणविजय साहू ने कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी से नाराज हैं। कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर नीतीश कुमार और बीजेपी के बीच मतभेद है। नीतीश कुमार बिहार में यूसीसी लागू नहीं करना चाहते हैं, बीजेपी यूसीसी को बिहार में लागू करना चाहती है। फरक्का जल संधि पर भी बीजेपी की ओर से जेडीयू को कोई पुख्ता आश्वासन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था चरमरा रही है। जमुई में छात्रा के साथ जो कुछ हुआ, उससे बिहार की सुधरती इमेज को नुकसान हुआ है। इन सब कारणों से नीतीश कुमार बीजेपी से नाराज हैं।

नीतीश महागठबंधन के साथ आएंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे: रणविजय सिंह
रणविजय साहू ने कहा कि इन्हीं सब वजहों से नीतीश कुमार, बीजेपी छोड़कर महागठबंधन के साथ आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश बीजेपी छोड़कर महागठबंधन के साथ आएंगे तो हम उनका स्वागत करेंगे, क्योंकि जेडीयू और आरजेडी की सामाजिक न्याय की विचारधारा है।

बिहार में राजद का सबसे बड़ा जनाधार: रणविजय सिंह
वहीं राजद के कमजोर होने को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रधान महासचिव रणविजय सिंह ने कहा कि राजद कमजोर नहीं हो रही है। गलत कहना गलत है कि पार्टी कमजोर हो रही है, इसलिए हम लोग नीतीश का समर्थन चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में आज भी आरजेडी का सबसे बड़ा जनाधार है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। बिहार चुनाव में सबसे ज्यादा वोट भी आरजेडी को ही मिले थे। बता दें, इसके पहले राजद (आरजेडी) केमनेर विधायक भाई वीरेंद्र यादव भी नीतीश कुमार को बीजेपी छोड़ महागठबंधन में आने का ऑफर दे चुके हैं।