एक कॉलगर्ल और 5 लड़के! अपनी अदाओं और इशारों से लोगों को फंसाती और फिर रात को…धड़ल्ले से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़..

one call girl and five boys they lure men with their charms

Bareilly News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर धड़ल्ले से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस को कई दिनों से शक था कि बरेली के महेंद्र नगर कॉलोनी में जिस्म फिरोशी का धंधा…

Bareilly News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर धड़ल्ले से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस को कई दिनों से शक था कि बरेली के महेंद्र नगर कॉलोनी में जिस्म फिरोशी का धंधा चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने गोपनीय टीम तैयार कर छापेमारी की और इस रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस को देखकर फ्लैट के अंदर मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर रखी थी और एक-एक कर सभी के कॉलर दबोच लिए। 

अब जानिए पूरा मामला 
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक कॉलगर्ल और 5 लड़कों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लड़की से पूछताछ की और उसने बताया कि वह पीलीभीत बाईपास पर अपना शिकारगाह बनाती थी। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। रात को अंधेरे में सड़क किनारे खड़ी होती थी और अपने शिकार को फंसाने का काम करती थी। वह लोगों को अपनी अदाओं और इशारों के प्रेम जाल में फंसाती थी। जो भी उसके जाल में फंस जाता था वो उसे अपने फ्लैट पर ले आती थी। 

गोलीकांड का आरोपी भी दबोचा 
इसी छापेमारी में पुलिस ने पीलीभीत बाईपास गोलीकांड के मुख्य आरोपी रोहित ठाकुर को भी गिरफ्तार कर लिया। वह गोलीकांड के बाद पुलिस से बचकर यहां मौज-मस्ती करने पहुंचा था। रोहित के साथ सोनू, बसंत, अभय विक्रम और सुधांशु को भी पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा। 

आपत्तिजनक सामग्री बरामद
पुलिस को छापेमारी के दौरान फ्लैट से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और कुछ दवाइयां मिलीं। इसके साथ-साथ 6 मोबाइल फोन और 4100 रुपये नगद बरामद किए। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *