एकˈ पति ऐसा भी: शादी के बाद बीवी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, 2 फिट ऊपर उछली नई नवेली बीवी..ˌ

ये दुनिया हमेशा से ही पुरुष प्रधान रही है। यहां पुरुषों को ज्यादा छूट दी जाती है और कम बंदिशों में जकड़ा जाता है। वहीं महिलाओं को हमेशा  पुरुषों से निचला दर्जा ही दिया जाता है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। अब पैर छूने की परंपरा को ही ले लीजिए। अक्सर आप ने यही देखा होगा कि पत्नी अपने पति के पैर छूती है। सदियों से यही रस्म चलती आ रही है। वहीं पति को कभी भी पत्नी के पैर छूने के लिए फोर्स नहीं किया जाता है। उल्टा पति ऐसा करना अपनी शान के खिलाफ समझता है। गलती से पति अपनी पत्नी के आगे झुक भी जाए तो समाज वाले उसे ताने मार मारकर खा जाते हैं।

लेकिन कुछ पति ऐसे भी होते हैं जो लोग क्या कहेंगे इस पर ध्यान नहीं देते हैं। उनके दिल में महिलाओं के प्रति मान सम्मान की भावना होती है। ऐसे में वे जब भी मौका मिलता है महिलाओं को रिस्पेक्ट जरूर देते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस दूल्हे राजा को ही ले लीजिए। यह दूल्हे राजा शादी के बाद अपनी नई नवेली दुल्हन के पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिखाई देते हैं। उनका एक वीडियो भी इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन शादी के बाद एक दूसरे के साथ खड़े हैं। सबसे पहले दुल्हन हमेशा की तरग दूल्हे के पैर छूने के लिए नीचे झुकती है। लेकिन दूल्हा उसे ऐसा करने से रोक देता है। इसके बाद दूल्हा खुद नीचे झुककर अपनी बीवी के पैर छूता है। दूल्हे की इस हरकत के बारे में खुद दुल्हन ने भी नहीं सोचा था। दूल्हा जैसे ही उसके पैर छूता है वह डर जाती है और हवा में दो फीट ऊपर उछल जाती है। शायद वह भी नहीं चाहती थी कि दूल्हा उसके पैर छूए।

यह पूरा नजारा देखने में काफी अच्छा लगता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो mr_robin_hudd नाम के इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया है। वीडियो को अभी तक इक्कीस लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस पर लोगों के कमेंट्स भी जमकर आ रहे हैं। अधिकतर लोग इस हरकत के लिए दूल्हे की तारीफ कर रहे हैं। खासकर लड़कियों को ये बात पसंद आई कि दूल्हा सदियों पुरानी परंपरा तोड़कर दुल्हन को मान सम्मान दे रहा है।

किसी ने लिखा कि ‘भाई तूने दिल जीत लिया’। तो वहीं एक ने कहा कि ‘सही बात है। सिर्फ दुल्हन की पति के पैर क्यों पड़े? दूल्हे को भी पड़ना चाहिए” वहीं एक ने कहा कि ‘ये पैर छूने की परंपरा ही गलत है। बहू को घर की लक्ष्मी माना जाता है। फिर हम एक लक्ष्मी से अपने पैर छूने को कैसे बोल सकते हैं?’ बस इसी तरह के और भी कई कमेंट्स आने लगे। चलिए अब आप भी पहली फुरसत में ये वीडियो देख लीजिए।

देखें वीडियो

वैसे इस वीडियो पर आपकी क्या राय है? क्या पति को पत्नी के पैर छूने चाहिए? या पत्नी का पति के पैर छूना सही है? हमे आपके जवाबों का इंतजार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *