
रील बनाने के चक्कर में लोग खतरनाक स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक युवक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के साथ साथ दौड़ लगा रहा है और रेलवे लाइन पर एक्सरसाइज कर रहा है। दूसरे वीडियो में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के ओवरब्रिज से लटककर एक्ससाइज करता दिख रहा है। इस वीडियो को देख लोगों को दिल दहल गया। हालांकि हिन्दुस्तान इन वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आरपीएफ के अधिकारियों ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक युवक अपनी जान जोखिम में डालते हुए रेलवे ट्रेक पर दूसरे ट्रैक पर जा रही ट्रेन के साथ साथ दौड़ता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह रेलवे ट्रैक पर ही एक्सरसाइज करता दिख रहा है। इतना ही नहीं दूसरे वीडियो पर युवक राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के ओवरब्रिज से लटक कर एक्ससाइज करता दिख रहा है और नीचे से वाहन गुजर रहे हैं। लोगों ने वीडियो को देख कहा कि अगर युवक का हाथ छूट जाए तो उसकी जान भी जा सकती है। लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के लिए इस तरह जान जोखिम में डालना सरासर गलत है।
दोनों वीडियो का आरपीएफ ने संज्ञान लिया
आरपीएफ के प्रभारी राकेश यादव ने बताया की वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक के बारे में जांच कराई गई। जिसमें पता चला कि आरोपी युवक दाल मिल वाली गली चंडी मंदिर के पीछे का निवासी कपिल है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई कृत्य न करें जिससे उन्हें या दूसरों को दिक्कत का सामना करना पड़े।