टोयोटा भारतीय बाजार में Glanza का फेसलिफ्ट मॉडल 14 अक्टूबर 2026 को लॉन्च करने जा रही है. यह अपडेटेड Maruti Suzuki Baleno के लॉन्च होने के करीब एक महीने बाद आ रही है. कंपनी ने इसकी जानकारी दी है. कार के नए मॉडल के फ्रंट डिजाइन में बड़ा बदलाव किया जा सकता है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा, नए इंजन और कुछ नए फीचर्स मिलने की भी उम्मीद है.

फिलहाल Toyota Glanza की एक्सशोरूम कीमत 6.73 लाख रुपये से 9.99 लाख रुपये के बीच है. फेसलिफ्ट मॉडल में बदलावों को देखते हुए इसकी कीमत थोड़ी बढ़ सकती है. हालांकि, कंपनी ने अभी नई कार की कीमत और सभी फीचर्स की जानकारी नहीं दी है.

डिजाइन में क्या होगा नया?

Toyota Glanza का प्लेटफॉर्म Maruti Suzuki Baleno के साथ शेयर होता है. ऐसे में इसके डिजाइन और फीचर्स में भी Baleno जैसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं. नई Glanza के फ्रंट डिजाइन में बदलाव मिल सकता है. Baleno की तरह कार के ग्रिल पर मौजूद टोयोटा का लोगो अब बोनट के अगले हिस्से पर होगा. इसके अलावा, नई ग्रिल, उसके चारों ओर सिल्वर ट्रिम और बदला हुआ बंपर देखने को मिलेगा.

मौजूदा मॉडल में मिलने वाली गोल फॉग लाइट्स की जगह आयताकार फॉग लाइट्स दी जा सकती हैं. वहीं, कार के निचले एयर इनटेक में हेक्सागोनल यानी छह किनारों वाला पैटर्न मिलने की उम्मीद है.

फीचर्स और सेफ्टी

नई Glanza के केबिन का लेआउट मौजूदा मॉडल जैसा रहने की उम्मीद है. इसमें लेयर्ड डैशबोर्ड, फिजिकल कंट्रोल और डैशबोर्ड के ऊपर की तरफ लगी टचस्क्रीन जारी रह सकती है. हालांकि, इसके टॉप वेरिएंट में कुछ नए फीचर्स मिल सकते हैं. इनमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ठंडक देने वाला वायरलेस चार्जिंग पैड और बेहतर ऑडियो सिस्टम शामिल हो सकते हैं. मौजूदा 9इंच टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कनेक्टेड कार फीचर्स भी जारी रहने की उम्मीद है.

नई Glanza में सबसे बड़ा बदलाव लेवल2 ADAS के रूप में देखने को मिल सकता है. अगर कंपनी यह फीचर देती है, तो कार में अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेनकीप असिस्ट और ऑटोमैटिक हाईबीम असिस्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. इसके अलावा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है. मौजूदा मॉडल के 360डिग्री कैमरा, हेडअप डिस्प्ले, हिलहोल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और छह एयरबैग जैसे फीचर्स जारी रहने की उम्मीद है.

इंजन में हो सकता है बदलाव

नई Toyota Glanza में मौजूदा 1.2लीटर, 4सिलेंडर पेट्रोल इंजन की जगह Maruti Suzuki का 1.2लीटर, 3सिलेंडर Z12E इंजन दिया जा सकता है. अपडेटेड Baleno में यह इंजन 83 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क देता है. यह आंकड़े मौजूदा Glanza के KSeries इंजन के मुकाबले 7 hp कम पावर और 1 Nm कम टॉर्क के हैं. हालांकि, नए इंजन के ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट होने का दावा किया गया है. गियरबॉक्स के विकल्पों में बदलाव की संभावना कम है. नई Glanza में 5स्पीड मैनुअल और 5स्पीड AMT गियरबॉक्स मिल सकते हैं. CNG वेरिएंट भी जारी रहने की उम्मीद है.

इन कारों से होगा मुकाबला

लॉन्च के बाद नई Toyota Glanza का मुकाबला Maruti Suzuki Baleno, Tata Altroz और Hyundai i20 जैसी कारों से होगा. अब देखना होगा कि टोयोटा नए मॉडल में कौनकौन से फीचर्स देती है और इसकी कीमत कितनी रखती है.