
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती हमेशा सुर्खियों में बनीं रहती है। एक्ट्रेस ने अपना शुरुआती करियर बतौर MTV वीडियो जॉकी की थी। दरअसल, उन्होंने कम उम्र में ही इंडस्ट्री में काम करना शुरु कर दिया है। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। रिया ने जॉकी के तौर पर कई बड़े सेलिब्रिटीज का इंटरव्यू लिया। जिसके बाद से ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है और साल 2024 में अपना क्लोदिंग ब्रांड चैप्टर 2 शुरु किया है।
17 की उम्र में कमाएं इतने पैस
हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर तनमय भट्ट के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के समय रिया ने अपनी वीडियो जॉकी की सैलरी के बारे में खुलकर बात रखी है। एक्ट्रेस ने बताया कि उस वक्त वीडियो जॉकी को काफी बढ़िया सैलरी मिलती थी।
रिया ने कहा, ‘उस समय एक वीडियो जॉकी की अच्छी कमाई होती थी। मुझे लगता है कि मेरी आखिरी सैलरी 3 लाख थी। हालांकि, उस समय मैं सिर्फ 1718 साल की थी, इसलिए मुझे लगता था कि मैं बहुत अमीर हूं।’
चेहरे की खूबसूरती पर रिया पैसा खर्च करती
रिया चक्रवर्ती ने आगे बताया कि उन्होंने उस पैसे को अपने चेहरे की खूबसूरती पर खर्च कर दिया था। रिया ने कहा कि, ‘मैंने ये पैसे अपना चेहरा ठीक कराने में खर्च कर दिए।’
इस पर तनमय भट्ट ने मजाक में रिया से पूछा कि क्या उन्हें भी अपना चेहका ‘ठीक’ करवाना चाहिए, तो एक्ट्रेस ने कहा कि सभी को ऐसा करवा लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में इस तरह की टेक्नोलॉजी काफी आगे बढ़ गई हैं।
रिया का वर्कफ्रंट
रिया चक्रवर्ती जल्द ही रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आने वाली हैं। इस शो को होस्ट करण जौहर कर रहे हैं। वहीं, इस शो में करीब 21 सेलिब्रिटीज नजर आएंगे। ‘द ट्रेटर्स 2’का प्रीमियर 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर होने जा रहा है। एक्ट्रेस जल्द ही इस शो में नजर आएंगी।



