एक्ट्रेस नोरा फतेही का हुआ भीषण एक्सीडेंटः शराबी ड्राइवर ने…जानें ताजा अपडेट!


Nora Fatehi Car Accident : बॉलीवुड पॉपुलर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही की कार का मुंबई में एक्सीडेंट हो गया. एक्ट्रेस एक फ्रेंच म्यूजिक प्रोड्यूसर और डीजे डेविड गुएटा के एक कार्यक्रम का पार्ट बनने के लिए अपने घर से निकली थीं. उसी दौरान एक्ट्रेस एक भयानक हादसे का शिकार हो गईं. खबरों की मानें तो एक शराबी ड्राइवर ने अपनी कार से उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। लेकिन राहत की बात ये है कि इस हादसे में एक्ट्रेस नोरा को ज्यादा चोट नहीं लगी है और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है.

नोरा फतेही के साथ हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस नोरा फतेही का शनिवार को मुंबई में एक सड़क हादसा हो गया. वह मुंबई में डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में अपनी तय परफॉर्मेंस के लिए सनबर्न फेस्टिवल जा रही थी, तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें उनकी कार को काफी नुकसान पहुंचा है. एक सोर्स ने बताया कि एक नशे में धुत ड्राइवर ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिसके बाद उनकी टीम तुरंत उन्हें पास के अस्पताल ले आई. इस सड़क हादसे में नोरा को हल्की चोट आई है और डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. लेकिन नोरा ने काम पर लौटने की जिद की और सनबर्न 2025 में अपनी परफॉर्मेंस दी.

नोरा ने सुनाई एक्सीडेंट का आपबीती
नोरा फतेही ने एक्सीडेंट की डिटेल शेयर करते हुए सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर किए, जिसमें उन्होंने कहा कि एक ड्रंक ड्राइवर ने उनकी कार को ठोक दिया. उन्होंने आगे कहा, ‘दोस्तों, मैं बस आप लोगों को यह बताने आई हूं कि मैं ठीक हूं. हां, आज दोपहर मेरा एक बहुत गंभीर कार एक्सीडेंट हो गया था. नशे में धुत एक आदमी गाड़ी चला रहा था और उसने मेरी कार को टक्कर मार दी और बदकिस्मती से, टक्कर बहुत जोरदार थी और मैं कार में दूर जाकर गिरी. मेरा सिर खिड़की से टकरा गया.’ उन्होंने आगे कहा, मैं जिंदा हूं और ठीक हूं. कुछ छोटी चोट, सूजन और हल्की सी सिर में चोट लगी है, लेकिन मैं ठीक हूं. मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं. यह बहुत बुरा हो सकता था, लेकिन मैं यह कहने आई हूं कि इसलिए आपको शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए. मुझे तो वैसे भी शराब से नफरत है.’

सिर में लगी है चोट
सूत्र के मुताबिक, ‘नोरा फतेही एक कार दुर्घटना का शिकार हो गईं, जब वह डेविड गुएटा के साथ अपने तय परफॉर्मेंस के लिए सनबर्न फेस्टिवल जा रही थीं, तभी एक नशे में धुत ड्राइवर ने उनकी कार में टक्कर मार दी. उनकी टीम तुरंत उन्हें पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने हेमरेजिक चोट या अंदरूनी ब्लीडिंग का पता लगाने के लिए सीटी स्कैन किया. डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि टक्कर से नोरा को सिर में हल्की चोट लगी है.’ लेकिन सिर के अंदर किसी भी प्रकार की इंटरनल ब्लीडिंग के साइन नहीं मिले है, डॉक्टरों में के मुताबिक चिंता की कोई बात नहीं है.

चोट के बाद भी काम पर लौटीं
इनसाइडर ने आगे बताया कि आराम करने की मेडिकल सलाह के बावजूद, नोरा ने काम पर लौटने और अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने पर जोर दिया. उन्होंने शनिवार को सनबर्न फेस्टिवल में अपनी तय परफॉर्मेंस दी. नोरा सनबर्न 2025 में डेविड गुएटा के साथ स्टेज पर आने वाली थी, ताकि अपने आने वाले इंटरनेशनल सिंगल की एक झलक दे सकें, जो उनके और अमेरिकन सिंगर सिएरा के साथ एक कोलैबोरेशन है, जिसमें उनकी आवाज सुनने को मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *