
Gurugram Murder Case: गुरुग्राम के सोहना में दिनदहाड़े हुई लूट और हत्या से पूरा इलाका को दहशत में डाल दिया है. दिनदहाड़े एक ऐसी वारदात हुई जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया. जानकारी के मुताबिक, लूट के समय नीतू नाम की एक महिला घर के अंदर अकेली थी और कहा जाता है कि उसे बंधक बना लिया गया, इस दौरान उसके दोनों हाथ बांध दिए गए और उसके चेहरे और मुंह पर टेप कसकर लपेट दिया गया, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई.
बाथरूम में पड़ी थी लाश
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हत्या के बाद हमलावरों ने ट्रंक और अलमारियों में तोड़फोड़ की, कीमती सामान लूटा और मौके से भाग गए. यह क्राइम दोपहर करीब 2 बजे सामने आया, जब नीतू के पति, प्रशांत, जो एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं, अपने बच्चों को स्कूल से लेने के बाद उनके साथ घर लौटे. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। कमरे में सामान बिखरा देखकर उन्हें कुछ गड़बड़ होने का डर लगा और वो अंदर भागे. बाथरूम में नीतू की लाश, जिसके हाथ बंधे हुए थे, देखकर वो बुरी तरह डर गए. महिला को सोहना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना से गांव में मातम छा गया और लोगों में गुस्सा फैल गया.
CJP Protest में बड़ा अपडेट! Abhijeet Dipke को पुलिस ने हिरासत में लिया, नेहा बोरा को मिली रिहाई
CCTV फुटेज की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही, सोहना के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (ACP) मुकेश यादव की टीम फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम के साथ मौके पर पहुंची. फोरेंसिक टीम ने मौके से ज़रूरी सबूत इकट्ठा किए. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है. हत्यारों का पता लगाने और हत्या की गुत्थी जल्द से जल्द सुलझाने के लिए पूरे इलाके से CCTV फुटेज की जांच की जा रही है.
Haryana Crime News: जमीन विवाद में पिता बना हत्यारा! पूर्व सरपंच ने बेटे को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत



