जंग के बीच मूडीज ने बिगाड़ा मूड, भारत की रफ्तार पर ब्रेक, रोटी-दाल का बिगड़ेगा हिसाब!


Moody’s On India: भले ही जंग भारत से 4000 किमी दूर हो रही है, लेकिन इसकी आग यहां तक पहुंच गई है. मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते भारत में सिर्फ गैस और पेट्रोल-डीजल की दिक्कत ही नहीं बल्कि असली संकट अभी सामने आने वाला है. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अपनी ताजा रिपोर्ट में भारत के ग्रोथ की रफ्तार धीमी कर दी है. भारत के ग्रोथ के अनुमान को 6.8 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया है.

भारत में बढ़ेगी महंगाई, मूडीज ने बिगाड़ा मूड
मूडीज ने अपनी ताजा रिपोर्ट में भारत को झटका दिया है. ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। भारत के ग्रोथ अनुमान को घटाकर 6 फीसदी कर दिया है. एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई में संकट और बढ़ते तेल के दाम के चलते भारत के विकास दर पर असर दिखने वाला है. तेल की बढ़ती कीमत से महंगाई का दबाव बढ़ेगा. मिडिल ईस्ट, जहां जंग की आग धधक रही है, वहां से भारत भारी मात्रा में तेल और गैस का आयात करता है.

जंग की वजह से भारत की अर्थव्यवस्था पर असर
मूडीज की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की जीडीपी की ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी के बजाए 6 फीसदी रह सकती है. इसकी सबसे बड़ी वजह ईरान-अमेरिका जंग है. युद्ध की वजह से महंगाई बढने से खपत में कमी, औद्योगिक गतिविधियों में सुस्ती बढ़ रही है. आयात की बढ़ती लागत की वजह से कंपनियां निवेश कम कर रही है. मूडीज ने महंगाई की भविष्यवाणी करते हुए इसे पिछले वित्तीय वर्ष से दोगुना कर दिया है. वित्त वर्ष 2025-26 के भारत का इन्फ्लेशन रेट 2.4 फीसदी था, जिसे मौजूदा वित्त वर्ष के लिए बढ़ाकर 4.8 फीसदी पर पहुंचने की संभावना जताई गई है.

सस्ते होम लोन का सपना भी भूल जाइए
ये महंगाई सिर्फ आपके रोटी-दाल ही नहीं बल्कि सस्ते होम लोन के सपने को भी चकनाचूर कर देगा. महंगाई रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नीतिगत दरों (Repo Rate) में कमी के फैसले को डाल देगा. अगर रेपो रेट बढ़ाया गया तो कर्ज और होम लोन, कार लोन की EMI बढ़ जाएगी. युद्ध की वजह से एनआरआई और दूसरे देशों में हने वाले भारतीयों की ओर से बेजे जाने वाले रेमिटेंस पर भी कटौती होगी. कुल मिलाकर ये जंग भारत की अर्थव्यवस्था पर गहरी चोट देने वाला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *