अमित शाह ने बुलाया इसलिए दिल्ली भाग रहे हो यूसुफ पठान… महुआ मोइत्रा का बड़ा हमला

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 20 सांसदाें के अलग गुट बनाने के बाद अब धीरे-धीरे नाम भी सामने आने लगे हैं। टीएमसी की फायरब्रांड नेता और सांसद महुआ माेइत्रा ने एक्स पर पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को निशाने पर लिया है। मोइत्रा ने लिखा है यूसुफ पठान आप दिल्ली इसलिए भाग रहे हैं क्योंकि अमित शाह ने आपको बुलाया है? थोड़ी हिम्मत रखो। आपने इंडिया के लिए खेला। हमारे जिले ने आपको भारी वोट से जिताया। थोड़ी शर्म और हिम्मत रखो। महुआ माेइत्रा ने आगे लिखा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में टीएमसी के टिकट पर जीते थे। महुआ मोइत्रा ने यूसुफ पठान के साथ गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया है।

इस्तीफा दो, देखो कितने बड़े हीरो हो…

महुआ मोइत्रा ने लिखा है कि सभी सांसद टीएमसी के टिकट पर जीते थे। मैंडेट NDA के लिए नहीं था। पीली पैंट वाले सभी लालची, मतलबी गद्दार प्लीज अब BJP में शामिल हो जाएं। अपनी सीटों से इस्तीफा दें और BJP के टिकट पर चुनाव लड़ें। देखते हैं आप कितने बड़े हीरो हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टीएमसी के 20 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर को लिखित में दिया है कि वे टीएमसी से अलग हो गए हैं। उनके गुट को अलग लोकसभा में मान्यता दी जाए। यूसुफ पठान पर महुआ ऐसे में हमलावर हुई हैं जब एक दिन पहले ही उन्होंने खंडन किया था कि ममता बनर्जी ने बहरामपुर सीट खाली करने को कहा है।

कुल सांसदों की संख्या 22 हुई

टीएमसी के लोकसभा में बागी सांसदाें की संख्या 22 होने की जानकारी समाने आई है। शुरुआत में यह आंकड़ा 20 का था। सूत्रों का दावा है कि दो और सांसदों ने बागी खेमे को ज्वाइन किया है। इंडिया ब्लॉक की मीटिंग में जब आज ममता बनर्जी गई थीं तो उनके साथ अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी मौजूद रहे थे। ये खबर आप जस्ट अभी में पढ़ रहे हैं। महुआ माेइत्रा ने पहली प्रतिक्रिया दी है। ऐसे में साफ है कि वे बागी गुट में नहीं है। टीएमसी के बागी सांसदों में टीएमसी सांसद बापी हलदर, अबू ताहिर खान और असित कुमार मल का नाम भी जुड़ा है। ये सभी शताब्दी रॉय के दिल्ली आवास पर पहुंचे हैं।

किन सांसदों ने छोड़ा है ममता का साथ?

टीवी चैनल आजतक से बातचीत में कीर्ति आजाद ने बताया कि पार्टी में चल रही उथल-पुथल के बीच तृणमूल कांग्रेस के 12 एमपी दिल्ली में बीजेपी नेताओं के साथ मीटिंग में शामिल हुए थे। आजाद के मुताबिक, मीटिंग में शामिल होने वालों में काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, अबू ताहिर खान, अरूप चक्रवर्ती, खलीलुर रहमान, शर्मिला सरकार, रचना बनर्जी, असित कुमार मल, जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया, कालीपद सोरेन, प्रसून बनर्जी और पार्थ भौमिक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *